विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BIT Sindri ने आईआईसी 7.0 में 3-स्टार रेटिंग हासिल कर नवाचार में परचम लहराया

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:25 PM (IST)

BIT Sindri की संस्थान नवाचार परिषद ने आईआईसी 7.0 में 3-स्टार रेटिंग प्राप्त की है, जो नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उनके निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

BIT Sindri Achieves 3-Star Rating

BIT Sindri Achieves 3-Star Rating

HighLights

  1. बीआईटी सिंदरी को आईआईसी 7.0 में 3-स्टार रेटिंग मिली।

  2. नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास।

  3. विद्यार्थियों के लिए 41 रचनात्मक और उद्यमशील कार्यक्रम आयोजित।

संवाद सूत्र, सिंदरी (धनबाद)। BIT Sindri की संस्थान नवाचार परिषद ने आईआईसी 7.0 के अंतर्गत 3-स्टार रेटिंग हासिल कर संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है । यह उपलब्धि संस्थान में नवाचार और उद्यमिता को बढावा देने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है ।

आईआईसी 7.0 के दौरान परिषद द्वारा विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशील सोंच को बढावा देने के उदेश्य से 41 कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इनमें स्मार्ट इंडिया हैकाथन, आइडियोग्राफ, आइडिया पिंचिंग प्रतियोगिता और इनोवेथान जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल रहे ।

BIT Sindri के निदेशक डाॅ पंकज राय ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और पूरी आईआईसी टीम को उनके सामूहिक प्रयासों के लिए बधाई दी।

उन्होने नवाचार से जुडी गतिविधियों में विद्यार्थियों की बढती भागीदारी की सराहना की और आगामी आईआईसी चक्र में और अधिक भागीदारी एवं बेहतर उपलब्धियों की उम्मीद जताई ।

डाॅ प्रकाश कुमार चेयरमैन आईआईसी ने टीम को बधाई देते हुए सशक्त परिसर निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला,  जहां विद्यार्थियों को रचनात्मक सोचने, नए प्रयोग करने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया ।

यह भी पढ़ें- बीआईटी सिंदरी के चार सहायक प्राध्यापकों को 2019 से मिलेगी प्रोन्नति, झारखंड हाई कोर्ट का आदेश

यह भी पढ़ें- बीआइटी सिंदरी हॉस्टल मेस में छात्रों की सेहत से खिलवाड़, फूड सेफ्टी विभाग ने लगाया भारी जुर्माना