विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CISF Transfer: पांच DIG के कार्यक्षेत्र बदले, तीन महीने में जितेंद्र तिवारी का बोकारो से बेंगलुरु तबादला

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:07 PM (GMT+05:30)

CISF Bokaro DIG Transfer: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की बीएसएल बोकारो इकाई के डीआईजी जितेंद्र कुमार तिवारी का तबादला बेंगलुरु मुख्यालय कर दिया गया है।

CISF Transfers Five DIGs: बोकारो के डीआइजी को भेजा गया बेंदलुरु। (प्रतीकात्मक फोटो)

CISF Transfers Five DIGs: बोकारो के डीआइजी को भेजा गया बेंदलुरु। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बीएसएल बोकारो डीआईजी जितेंद्र तिवारी का बेंगलुरु तबादला।

  2. राजीव मिश्रा को बोकारो इकाई का अतिरिक्त प्रभार मिला।

  3. सीआईएसएफ मुख्यालय ने कुल पांच डीआईजी बदले।

जागरण संवाददाता, बोकारो। CISF Transfers Five DIGs: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( Central Industrial Security Force - CISF ) बीएसएल बोकारो इकाई के डीआइजी जितेन्द्र कुमार तिवारी का तबादला DOS-1 Bengaluru Headquarters में कर दिया गया है।

तिवारी पूर्व में बीसीसीएल धनबाद इकाई में डीआइजी के पद पर कार्यरत थे, जहां 4 जुलाई 2026 को उनका तबादला बीएसएल बोकारो इकाई में किया गया था।

धनबाद डीआइजी को दिया जा सकता है प्रभार 

बीएसएल बोकारो इकाई में बतौर डीआइजी उनका मात्र तीन माह ही पूरा हुआ था कि सीआइएसएफ मुख्यालय जेके तिवारी का स्थानांतरण बेंगलुरु यूनिट में कर दिया गया। फिलहाल इनके स्थान पर किसी नए डीआइजी की पोस्टिंग नही की गई है।

बीएसएल इकाई में जब तक स्थायी रूप से किसी डीआइजी की पोस्टिंग नही हो जाती है तब तक बीसीसीएल धनबाद इकाई के डीआइजी राजीव मिश्रा को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा सकता है।

बता दें कि राजीव मिश्रा भी बीएसएल बोकारो इकाई में डीआइजी के पद पर अपनी सेवा दे चुके है। जिसके बाद उनका तबादला यहां से बीसीसीएल धनबाद इकाई में 4 जुलाई 2026 को कर दिया गया था।

स्थानांतरित डीआइजी की सूची

सीआइएसएफ दिल्ली मुख्यालय बीएसएल बोकारो सहित अलग-अलग इकाई में कार्यरत कुल पांच डीआइजी का तबादला किया गया है। इनमें दो आईपीएस रैंक के डीआइजी भी हैं

स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने वर्तमान इकाई से विरमित होकर नए इकाई में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है। 

Jitendra Kumar Tiwari — BSL Bokaro Unit से DOS-1 Bengaluru Headquarters

DIG Aparajita Mahapatra — DOS-1 Bengaluru Headquarters से New Delhi Headquarters

IPS Dr. Santosh Kumar Singh — DIG South Zone-II Hyderabad से Delhi Metro

IPS MCV Maheshwar Reddy — South Zone-II Hyderabad

DIG Hariom Gandhi — CGBS New Delhi Unit