Sahebganj News: छठपर्व के बाद बरहेट में लगेगा जनता दरबार, ढोल बजाकर गांव-गांव दी जाएगी सूचना
साहिबगंज के बरहेट में जनता दरबार का आयोजन किया गया जहाँ मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया। छठ पर्व के बाद हर पंचायत में जनता दरबार लगेगा। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनने और समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर कई योजनाओं के तहत लाभ वितरण भी किया गया।

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के हर व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति वंचित है तो वह प्रशासन को अवगत कराए उसकी समस्या का समाधान होगा।
छठ पर्व के बाद प्रखंड की सभी 22 पंचायत में जनता दरबार लगाया जाएगा। उक्त बातें गुरुवार को झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने बरहेट प्रखंड परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
पंकज मिश्रा ने कहा कि गांव-गांव में ढोल बजाकर लोगों को जनता दरबार की सूचना दी जाएगी। पंचायतों के बाद जिला मुख्यालय में जनता दरबार लगेगा।
उन्होंने कहा कि बरहेट प्रखंड कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को बीडीओ, थाना प्रभारी समेत तमाम पदाधिकारी लोगों की समस्या को सुनने के लिए मौजूद रहेंगे। उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जिले में सभी लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार आपके साथ है। सभी को न्याय मिले और पुलिस प्रशासन हमेशा आपके सहयोग के लिए रहती है।
उन्होंने कहा कि कुछ कार्यों में तकनीकी समस्या होने से विलंब होता है पर प्रशासन हमेशा न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बीडीओ अंशु कुमार पांडे, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, बीईईओ तरुण कुमार घाटी, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान, प्रो नजरूल इस्लाम, मो एजाज, छवि हेंब्रम, जिप सदस्य जेठा मुर्मू आदि थे।
बिजली विभाग से संबंधित शिकायत
जनता दरबार में पंचकठिया गांव के लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से अब तक कवर तार नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही लोगों ने आवास, पेंशन, जमीन विवाद, मईया सम्मान योजना, सहित अन्य योजनाओं के संबंध में आवेदन दिया।
जनता दरबार में उपस्थित लोगों को कई प्रकार की योजनाओं का लाभ दिया गया। चयनित सेविका व सहायिका को नियुक्ति पत्र दिया गया। जेएसएलपीएस की महिलाओं की 124 समूह के बीच 60 लाख रुपये का वितरण किया गया। कई पशुपालकों को पशु दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।