Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाकुड़ी स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाए रेल प्रशासन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:24 PM (IST)

    साहिबगंज- बरहड़वा रेल खंड के बाकुड़ी स्टेशन पर रेल प्रशासन यात्री सुविधाएं बढ़ाए। ये बातें झाविमो जिला अध्यक्ष ने कही। शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा की ओर से स्टेशन पर धरना दिया गया।

    बाकुड़ी स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाए रेल प्रशासन

    साहिबगंज: साहिबगंज- बरहड़वा रेल खंड के बाकुड़ी स्टेशन पर रेल प्रशासन यात्री सुविधाएं बढ़ाए। ये बातें झाविमो जिला अध्यक्ष ने कही। शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा की ओर से स्टेशन पर धरना दिया गया। जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व धरना के बाद मालदा रेल मंडल डीआरएम को मांग पत्र सौंपा गया। धरना पर बैठनेवालों में बासुकीनाथ गुप्ता, दुबई मरांडी, उदय बास्की, अजय कुमार राय, गणेश ठाकुर, तस्लीम अंसारी, दिलीप रमानी, अनिल कुमार यादव, जयकांत पांडेय, सुरजा पहाड़िया, गुहिया पहाड़िया, जुगवा पहाड़िया, राजू राय सहित अन्य मौजूद थे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बाकुडी रेलवे स्टेशन के रैक लो¨डग से अरबों रुपये मिलता है परंतु सुविधा नहीं मिल रही है। डीआरएम से बाकुड़ी व तालझारी में पीआरएस बनाने, बरहड़वा से साहिबगंज रेलवे स्टेशन के बीच बिजली एवं एकवागार्ड द्वारा पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। बाकुड़ी फुटओवर ब्रिज के घटिया सीढ़ी निर्माण के स्थान पर दूसरा सीढ़ी बने। बरहड़वा एवं तीनपहाड़ के बीच रेल दोहरीकरण के दौरान केबुल का तार अंडर ग्राउंड का कनेक्शन टूट गया है इसे जोड़ने की अनुमति दी जाए। सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस अप व डाउन का ठहराव दिया जाए। मालदा-जमालुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें