Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोरियो, पतना व बरहड़वा में इसी सप्ताह से नामांकन

    By Gautam OjhaEdited By:
    Updated: Sun, 10 Apr 2022 03:10 PM (IST)

    मुखिया और वार्ड सदस्य के प्रत्याशी ब्लाक में करेंगे नामांकन।पंचायत समिति के लिए अनुमंडल तो जिला परिषद के लिए जिला मुख्यालय में जमा हाेगा पर्चा। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है इसे लेकर तमाम तरह की तैयारियां की गई है।

    Hero Image
    झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है।

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिला परिषद चुनाव के लिए रिटर्निंग आफिसर अपर समाहर्ता बनाए गए हैं। इस वजह से जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों को जिला मुख्यालय में आकर नामांकन करना होगा। पंचायत समिति के रिटर्निंग आफिसर दोनों अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। इस वजह से प्रत्याशियों को अपने-अपने अनुमंडल मुख्यालय में नामांकन करना होगा। मुखिया व वार्ड सदस्य पद के उम्मीदवार अपने प्रखंड मुख्यालय में नामांकन करेंगे। बोरियो, पतना व बरहड़वा में पहले चरण में मतदान होना है जहां एक सप्ताह बाद यानी 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएगा। इन प्रखंडों में नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। 25-26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी जबकि 27-28 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 29 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा और 14 मई को मतदान कराया जाएगा। 17 मई को मतगणना करायी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में चुने जाएंगे 203 पंचायत समिति सदस्य : जिले में जिला परिषद के 20 सदस्य चुने जाएंगे। 162 मुखिया, 203 पंचायत समिति सदस्य व 2023 वार्ड सदस्य चुने जाएंगे। पिछले चुनाव में यह संख्या कुछ अधिक थी। बरहड़वा में नगर पंचायत बनने के बाद पांच पंचायतों को उसमें शामिल कर लिया गया है जिस वजह से जिला परिषद की एक व मुखिया की पांच सीट घट गयी है। पिछले चुनाव में बरहड़वा प्रखंड में 29 मुखिया का चुनाव हुआ था। इस बार 25 मुखिया का चुनाव होगा। इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्यों व वार्ड सदस्यों की संख्या भी घटी है। अब यहां 32 पंचायत समिति सदस्य व 312 वार्ड सदस्य चुने जाएंगे।

    किस प्रखंड में कितने पदों के लिए चुनाव

    प्रखंड जिप पंसस मुखिया वार्ड सदस्य

    साहिबगंज 01 15 11 149

    मंडरो 01 15 12 150

    बोरियो 02 20 17 193

    बरहेट 03 26 22 259

    तालझारी 01 15 13 152

    राजमहल 03 29 23 292

    उधवा 04 35 26 353

    पतना 02 16 13 163

    बरहड़वा 03 32 25 312

    कुल 20 203 162 2023

    comedy show banner
    comedy show banner