Maiya Samman Yojana: 63 हजार महिलाओं को हेमंत सरकार ने दिया झटका, अब खाते में नहीं आएंगे 2500; ये है वजह
होली से पहले हेमंत सरकार ने 63 हजार महिलाओं को झटका दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से साहिबगंज जिले में करीब 63 हजार लाभुकों का नाम काट दिया गया है। अब केवल एक लाख 40 हजार महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। तीन महीने की राशि एक साथ उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सोमवार से खातों में पैसे आने की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से करीब 63 हजार लाभुकों का नाम काटा गया है। फिलहाल एक लाख 40 हजार महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
तीन माह की राशि एक बार महिलाओं के खाते में जाएगी। सोमवार से राशि खाते में जाने की उम्मीद है। शनिवार को बैंक में अवकाश था। रविवार को भी अवकाश है। ऐसे में सोमवार से खाते में राशि जाने की उम्मीद है।
बताया जाता है कि एक दिन में करीब 20 हजार महिलाओं के खाते में ही राशि जाएगी। ऐसे में सभी महिलाओं के खाते में राशि जाने में करीब सात दिन लग जाएगा।
कहीं खुशी तो कही गम का माहौल
- होली के मौके पर करीब 63000 महिलाओं का नाम कटने पर कहीं खुशी तो कही गम का माहौल है। पिछली बार दो लाख तीन हजार महिलाओं की सूची बैंक को भेजी गई थी।
- इस बार शनिवार को एक लाख 40 हजार महिलाओं का डाटा ही अथेंटिकेट हो पाया था। नाम में कटौती की सूचना मिलने पर कई महिलाएं व उनके स्वजन आधार कार्ड लेकर उनके खाते में राशि जाएगी या नहीं यह जानना चाह रहे थे। इस वजह से कार्यालयों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है।
राज्य में महिलाओं को मिल रहा सम्मान, मंईयां सम्मान योजना मील का पत्थर
रांची युनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इंटरनल कमेटी के संयुक्त प्रयास से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विशिष्ट अतिथि सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, डा. आशा लकड़ा, सम्मानित अतिथि निशा उरांव, डॉ. पूनम कुमारी, पद्मश्री चामी मुर्मु, डॉ. शशि बाला सिंह, डॉ. रोज उरांव, गार्गी मलकानी, श्रेयसी मिश्रा, मधुमिता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरूआत की।
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार की महिलाओं के सम्मान के लिए शुरू किए गए मंइयां सम्मान योजना महिलाओं के आर्थिक उत्थान में मील का पत्थर है।
उन्होंने कहा समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यों और प्रतिभा से विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली महिलाओं के साथ मंच साझा करना मेरे लिए सुखद अनुभूति है।
डॉ आशा लकड़ा ने कहा नारी निष्ठा, नीति, निर्णय, नेतृत्व और प्रतिष्ठा की स्त्रोत, पोषक और संरक्षक है। उन्होंने कहा नारी से भेदभाव का अर्थ उपरोक्त उत्कृष्ट मानवीय गुणों को हाशिये पर रखने के समान है।
निशा उरांव ने कहा सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका दिख रही है और इसके लिए और भी प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. पूनम कुमारी ने कहा महिलाओं के उत्थान में परिवार प्रथम पाठशाला है एवं महिलाओं के उत्थान के लिए अभी बहुत कुछ करना है।
यह भी पढ़ें-
होली से पहले CM हेमंत ने महिलाओं को दे दी एक और खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना को लेकर आया नया अपडेट
CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।