विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR: झारखंड में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी माैका, बूथों पर सुबह 11 से 4 बजे तक जमा होंगे आवेदन

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:12 AM (GMT+05:30)

SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत 18 नवंबर को राजमहल समेत झारखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

SIR को लेकर राजमहल प्रखंड कार्यालय में बैठक करते एसडीएम सदानंद महतो। (फोटो जागरण)

SIR को लेकर राजमहल प्रखंड कार्यालय में बैठक करते एसडीएम सदानंद महतो। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज अंतिम विशेष कैंप।

  2. झारखंड के बूथों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदन जमा।

  3. 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भी पात्र।

संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज)। झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)चल रहा है। SIR के तहत नाम जुड़वाने के लिए आज 1ॅ8 नवंबर को आखिरी विशेष कैंप लगाया जा रहा है। जिन पात्र भारतीय नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे आवेदन दे सकते हैं। 

वैसे भारतीय नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल पूरी हो चुकी है, वे इस  कैंप में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फार्म-6 भरकर जमा  करना होगा। राजमहल समेत पूरे झारखंड के सभी विधानसभा के मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप लगेगा।

विशेष कैंप को लेकर मंगलवार को साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी बैठक हुई। इसमें प्रखंड के सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद थे।

एसडीओ ने निर्देश दिया कि 18 नवंबर 2026 को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की छठी बैठक के साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए।

उन्होंने बताया कि नोटिस जारी होने और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी जिन मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग के मान्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनकी सूची कल आयोजित बैठक में प्रकाशित की जाएगी। सूची पर चर्चा के बाद संबंधित मतदाताओं को नियमानुसार अपात्र की श्रेणी में रखने की प्रक्रिया की जाएगी।

एसडीओ ने कहा कि इस दृष्टि से कल की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण और अनिवार्य है। उन्होंने सभी बीएलओ को प्रपत्र-3 की सूची सावधानीपूर्वक सत्यापित कर अपने-अपने सुनवाई पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल मोहम्मद यूसुफ, बीपीओ गगन बापू, पंचायत राज पदाधिकारी सूर्य नारायण चौधरी, मो शाहजहां अंसारी, कैलाश वर्मा, संजय सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- महंगा फर्स्ट AC टिकट भी नहीं दिला पाया सुरक्षा! साहिबगंज स्टेशन पर ट्रेन से महिला यात्री का बैग छीनकर भागा

यह भी पढ़ें- बरहेट में JMM को झटका, राजराम मरांडी समर्थकों के साथ BJP में शामिल, बाबूलाल बोले- झामुमो से लोगों का मोहभंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।