विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगा फर्स्ट AC टिकट भी नहीं दिला पाया सुरक्षा! साहिबगंज स्टेशन पर ट्रेन से महिला यात्री का बैग छीनकर भागा

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:18 AM (GMT+05:30)

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस में सफर कर रही कोलकाता की एक महिला यात्री श्रुति मिश्रा का बैग छीनकर एक उचक्का फरार हो गया।

महिला यात्री का बैग छीनकर भागा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

महिला यात्री का बैग छीनकर भागा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. साहिबगंज स्टेशन पर चलती ट्रेन से महिला का बैग छीना गया।

  2. कोलकाता की श्रुति मिश्रा हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं।

  3. घटना का वीडियो वायरल, रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठे।

संवाद सहयोगी, साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के हावड़ा-जमालपुर 13071 एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री का बैग छीनकर एक उचक्का फरार हो गया। पीड़िता की पहचान कोलकाता निवासी श्रुति मिश्रा के रूप में हुई है। 

श्रुति के अनुसार, वह ट्रेन के ए वन कोच में सीट संख्या 51 पर यात्रा कर रही थीं। मंगलवार सुबह ट्रेन साहिबगंज स्टेशन पहुंची, तभी बोगी में अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति उनके हाथ से बैग छीनकर नीचे कूद गया और भाग निकला। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

घटना के बाद महिला रोने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। श्रुति ने रेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि महंगे टिकट के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें- रील के चक्कर में हथियारों का खुला खेल! साहिबगंज में सोशल मीडिया पर पिस्टल लहरा रहे युवा, दहशत में लोग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।