विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरहेट में JMM को झटका, राजराम मरांडी समर्थकों के साथ BJP में शामिल, बाबूलाल बोले- झामुमो से लोगों का मोहभंग

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:10 PM (IST)

Jharkhand Politics: बरहेट में झामुमो को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

राजाराम मरांडी को भाजपा में शामिल कराते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। (फोटो जागरण)

राजाराम मरांडी को भाजपा में शामिल कराते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. राजाराम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

  2. बाबूलाल मरांडी ने झामुमो सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

  3. भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव में बरहेट जीतने का दावा किया।

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। Sahibganj News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके विधानसभा क्षेत्र बरहेट में राजनीतिक घेरेबंदी की भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में भाजपा ने बुधवार को झामुमो को बड़ा झटका दिया। बरहेट प्रखंड के झामुमो के पूर्व अध्यक्ष राजाराम मरांडी भाजपा में शामिल हो गए। 

राजाराम मरांडी को भाजपा में शामिल कराने के लिए बरहेट प्रखंड के लबरी मोड़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंम्ब्रम, राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी और सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

राजाराम मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। बाबूलाल मरांडी ने राजाराज को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा-झामुमो से लोगों का मोहभंग हो चुका है। अगले विधानसभा चुनाव में बरहेट में कमल का खिलना तय है।

बाबूलाल ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने अलग झारखंड बनाया। कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो भाेगनाडीह आ चुके हैं। कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। खनिज संपदा की लूट हो रही है।

विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र के लोग प्रशासन से परेशान हैं और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग पर धन वसूली और बरहेट में तानाशाही का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए मरांडी ने जल, जंगल और जमीन की लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी करने को कहा।

मरांडी ने कहा कि बरहेट में सात माह से लोगों को विधवा व वृद्धा पेंशन नहीं मिली है। माह के अंत तक पेंशन नहीं मिलने पर वह साहिबगंज एसडीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे और भुगतान होने तक नहीं उठेंगे।

उन्होंने कहा कि धरने पर भोजन का खर्च वह खुद उठाएंगे और लोगों से मांगकर तथा बनिया वर्ग से चावल लेकर भोजन की व्यवस्था करेंगे।इस मौके पर बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंम्ब्रम, राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, और मंडल मुर्मू सहित अन्य लोगों ने सरकार पर आरोप लगाए।

उन्होंने 2029 में झामुमो सरकार को हटाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन रामानंद साह ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, भाजपा नेता गणेश तिवारी, राजीव चौधरी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में 7 माह से पेंशन बंद, बाबूलाल बोले- धरने पर बैठें लाभुक, भीख मांग खिलाएंगे खाना

यह भी पढ़ें- जामताड़ा में एंबुलेंस के अभाव में युवक की मौत, मंत्री इरफान की आदिवासियों ने की फजीहत; हाईवे पर घंटों बवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।