विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Road Accident: साहिबगंज में पुल से टकराई स्कूटी, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Published: Thu, 18 Sep 2025 07:42 AM (IST)

साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में एक दुखद स्कूटी दुर्घटना हुई जिसमें मो. आरिफ की मौत हो गई और मो. ...और पढ़ें

बोरियो में पुल से टकराई स्कूटी, रसूलपुर दहला के युवक की मौत
बोरियो में पुल से टकराई स्कूटी, रसूलपुर दहला के युवक की मौत

HighLights

  1. बोरियो में स्कूटी दुर्घटना, एक की मौत |
  2. पुल से टकराने से हुआ हादसा |
  3. चांद गंभीर, अस्पताल रेफर |

संवाद सहयोगी,साहिबगंज। बोरियो थाना क्षेत्र के हरिणचरा मोड़ के समीप एक स्कूटी के पुल से टकराने से नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला निवासी मो. आरिफ की मौत हो गई जबकि मो. चांद को गंभीर चोट लगी है। चांद को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मो. आरिफ, चांद व फुरकान तीनों दोस्त साहिबगंज से एक स्कूटी से बोरियाे जा रहे थे। हरिणचरा के पास फुरकान चाय पीने के लिए उतर गया। इसके बाद आरिफ व चांद हरिणचरा पुल की ओर जाने लगे। इसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और पुल से जा टकराई। आरिफ व चांद पुल के नीचे जा गिरे जिससे दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने स्थानीय ग्रामीणों को बुलाया और इस दुर्घटना की जानकारी बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार को दी। सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से पुल के नीचे से दोनों युवकों को बाहर निकाला और इलाज के लिए बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां जहां डॉ. ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया जबकि चांद को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि चांद के कमर की हड्डी टूट गई है। इस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद स्वजनों व स्थानीय लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में उमड़ पड़ी। पुलिस ने आरिफ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां डॉ. पिंकू चौधरी ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने शव को स्वजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।