Jharkhand Crime: आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग और मांस मिलने से मचा हड़कंप, दहशत में ग्रामीण
बोरियो संथाली में एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे बिखरे हुए मानव अंग मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस जहां मानव अंग मिले उससे कुछ दूर पर स्थित बंद मकान में गई तो वहां उसे मांस के टुकड़े हड्डियां बरामद की।

साहिबगंज, संवाद सहयोगी: बोरियो संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से हड़कंंप मच गया। शनिवार शाम मानव अंग आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे बिखरे मिले। मानव अंगों में एक पैर भी है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
पंचायत के मुखिया एरिका स्वर्ण मरांडी के बेटे ने बोरियो थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, एएसआइ करुण कुमार राय दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की और जहां मानव शरीर का टुकड़ा मिला उससे करीब तीन सौ मीटर दूर बंद पड़े मकान में पहुंची।
अंगो को अलग अलग जगह फेंकने की आशंका
पुलिस बंद मकान से मांस का टुकड़ा और हड्डी बरामद किया। आशंका जतायी जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव का छोटा-छोटा टुकड़ा कर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया है। पैर तो किसी आदमी का ही है लेकिन घर में मिला मांस का टुकड़ा किसी इंसान का है या पशु का यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एक मानव पैर बरामद, रविवार को करेंगे विस्त्रित जांच
थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के पास से एक मानव का पैर बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को देर शाम अंधेरा होने की वजह से घटनास्थल की जांच पूरी नहीं हो पाई, ऐसे में अब रविवार को विस्तृत जांच की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।