विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज में अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता शुरू, नेपाल समेत देश के आठ राज्यों के पहलवान दिखा रहे दमखम

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:57 AM (IST)

Sahibganj News: गोपाष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें भारत और नेपाल के पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए।

साहिबगंज में अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में आपस में भिड़ते पहलवान। (फोटो जागरण)

साहिबगंज में अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में आपस में भिड़ते पहलवान। (फोटो जागरण)

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। झारखंड प्रदेश यादव महासभा के सौजन्य से गोपाष्टमी के अवसर पर सदर प्रखंड के महादेवगंज गौशाला मेला में मंगलवार दोपहर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता बुधवार को देर शाम समाप्त होगी।

इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के साथ पड़ोसी देश नेपाल के पहलवान अपनी कुश्ती कला और कौशल का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करने उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, एसपी अमित सिंह, डीएसपी सुशील कुमार, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, भाजपा के गणेश तिवारी और अमित सिंह तथा समाजसेवी बोदी सिंहा सहित कई लोग पहुंचे।

आयोजक और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तथा प्रदेश यादव महासभा के सक्रिय कार्यकर्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

अतिथियों के पहुंचने पर तालियों से मैदान गूंज उठा। पहलवानों के दांव-पेच ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कई राज्यों के पहलवानों की मौजूदगी से मुकाबले रोमांचक हो गए हैं। प्रतियोगिता देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक पहुंचे हैं और खेलप्रेमियों में उत्साह है।

मुकाबलों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अनुभवी पहलवान सुरेश पहलवान और राजेश यादव को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। दंगल के साथ गौशाला मेला भी लगा है। ग्रामीण इलाकों से आए लोग मेले का आनंद ले रहे हैं। गौशाला की गायों को मुढ़ी-चना खिलाकर लोग आशीर्वाद ले रहे हैं।

भगवान श्रीकृष्ण, राधा सहित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की पूजा की जा रही है। घरेलू सामान की दुकानें भी सजी हैं। आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- SIR: झारखंड में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी माैका, बूथों पर सुबह 11 से 4 बजे तक जमा होंगे आवेदन

यह भी पढ़ें- बरहेट में JMM को झटका, राजराम मरांडी समर्थकों के साथ BJP में शामिल, बाबूलाल बोले- झामुमो से लोगों का मोहभंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।