विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में इंटर पास छात्र बनेंगे मिनी डॉक्टर: स्वास्थ्य मंत्री

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 11 Jan 2018 04:30 PM (IST)

झारखंड के आइएससी पास युवक-युवतियों को मिनी डॉक्टर बनाने के लिए भी पहल की गई है।

झारखंड में इंटर पास छात्र बनेंगे मिनी डॉक्टर: स्वास्थ्य मंत्री
झारखंड में इंटर पास छात्र बनेंगे मिनी डॉक्टर: स्वास्थ्य मंत्री

राजमहल (साहिबगंज), जासं। स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड के आइएससी पास युवक-युवतियों को मिनी डॉक्टर बनाने के लिए भी पहल की गई है। जिसमें उन्हें साढ़े तीन वर्षों का प्रशिक्षण देकर एकरारनामा के आधार पर झारखंड में सेवा प्रदान करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पूर्व तक जहां पूरे भारतवर्ष में स्वास्थ्य सेवा बहाल करने के मामले में झारखंड का स्थान 18वां था, वहीं आज इसका स्थान तीसरा है।

मंत्री बुधवार को राजमहल अनुमंडल अस्पताल में महिला स्वास्थ जांच शिविर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा आइएमए रांची की अध्यक्ष डॉ. भारती कश्यप एवं उप विकास आयुक्त नैंसी सहाय भी मौजूद थीं।

इस मौके पर उन्होंने झारखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्रलय की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कि झारखंड सरकार द्वारा वर्तमान में 117 रोगों का निश्शुल्क इलाज किया जा रहा है, जिसके लिए 82 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इसके लिए सीएस को अध्यक्ष बनाया गया है और 72000 वार्षिक आय वाले सभी जातियों के लोगों को इसका इलाज मुफ्त में किया जाएगा।

झारखंड के लोगों के लिए 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। प्रत्येक एक लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस व्यवस्था की गई है। इसके तहत पूरे झारखंड में 329 एंबुलेंस दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 57 लाख परिवार को बीमा अंतर्गत दो लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।