तीन दिन में तीन जगह लूटकांड में शामिल मिहिर गिरफ्तार
तीन दिन के अंदर तीन जगह लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

तीन दिन में तीन जगह लूटकांड में शामिल मिहिर गिरफ्तार
फोटो : 33 व 35
संवाद सहयोगी, साहिबगंज
साहिबगंज के रंगा, बरहड़वा और कोटालपोखर थाना क्षेत्र में तीन दिन के भीतर तीन लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने वाले मिहिर नंद सुंदर उर्फ मिहिर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। वो पश्चिम बंगाल के वीरभूम का रहने वाला है। उसके पास एक देसी कट्टा और 10 गोलियां भी मिली है। उसकी ससुराल राधानगर के चौकीढाव गांव में है। वो बंगाल से आकर ससुराल में रहता था और कांडों को अंजाम देता था। साहिबगंज पुलिस को यकीन है कि मिहिर नंद की गिरफ्तारी से लूट और डकैती की घटनाओं पर विराम लगेगा।
पुलिस मुख्यालय में रविवार को पुलिस लाइन में साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि रंगा, बरबड़वा और कोटलपोखर में लूट और डकैती के बाद अपराधियों को दबोचने के लिए विशेष दल का गठन किया था। पुलिस ने मिर्जाचौकी के महादेववरण गांव के मिथुन कुमार नोनिया को गिरफ्तार किया था। उसके पास देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। अनुसंधान आगे बढ़ा तो मिहिर नर सुंदर को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर लूट और डकैती कांड में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। छापामारी दल में बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव, अरविंद कुमार सिंह एवं कुलदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि महेश ठाकुर के खिलाफ पाकुड़ जिले में पांच कांड दर्ज है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।