विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा का बढ़ा जलस्तर, साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित; DRM ने दी ये जानकारी

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Sat, 03 Oct 2026 02:57 PM (IST)

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने ...और पढ़ें

HighLights

  1. गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से रेल परिचालन प्रभावित।

  2. साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर रेलवे ने शुरू किया काम।

डिजिटल डेस्क, साहिबगंज। गंगा नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने प्रभावित हिस्से में युद्धस्तर पर काम शुरू किया है। मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीआरएम के अनुसार, नदी के बहाव को संवेदनशील हिस्सों से दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम रिवर ट्रेनिंग का काम कर रही है। इस कार्य के तहत नदी की धारा की दिशा को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि रेल लाइन के आसपास खतरा कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि करीब 400 कर्मचारी प्रतिदिन काम में लगे हैं। मौके पर मशीनरी भी लगाई गई है।

हालांकि, कार्यस्थल पर सीमित जगह होने के कारण काम में चुनौती आ रही है। नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने के कारण परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं।

रेलवे के अनुसार, काम तकनीकी रूप से संभव है, लेकिन इसमें समय लगेगा। रेलवे की टीमें लगातार मौके पर निगरानी और काम कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल परिचालन से जुड़े फैसले स्थिति के अनुसार लिए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें आज भी रद, गंगा तटबंध कटने से गई गाड़ियों का रूट भी बदला   

यह भी पढ़ें- गंगा का कटाव बना आफत, साहिबगंज-बरहड़वा डाउन लाइन 4 दिन से ठप; वनांचल समेत कुछ ट्रेनें अप से चलाने का प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- Railway News: साहिबगंज-बरहड़वा रेललाइन को बचाने का काम जारी, आज भी रद रहेंगी कई ट्रेनें