विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें आज भी रद, गंगा तटबंध कटने से गई गाड़ियों का रूट भी बदला   

Published: Sat, 03 Oct 2026 12:08 PM (IST)

गंगा तटबंध कटने से सकरीगली-महाराजपुर के बीच रेल सेवा चौथे दिन भी प्रभावित रही, जिससे शनिवार को भी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ के मार्ग बदले जाएंगे।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. सकरीगली-महाराजपुर के बीच गंगा तटबंध कटने से रेल सेवा प्रभावित।

  2. शनिवार को भी कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग बदले गए।

  3. यात्रियों की सुविधा हेतु पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सकरीगली-महाराजपुर के बीच गंगा तटबंध कटने से शुक्रवार को चौथे दिन भी रेल सेवा प्रभावित रही। शनिवार को भी कई ट्रेनें रद रहेंगी। कुछ के मार्ग बदले गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की गई है। तटबंध की मरम्मत और रेल परिचालन सामान्य करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

यात्रियों के लिए पैसेंजर स्पेशल

साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर स्पेशल साहिबगंज से सुबह 9:30 बजे और शाम 5 बजे, भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल भागलपुर से सुबह 10 बजे तथा रामपुरहाट-तीनपहाड़ पैसेंजर स्पेशल रामपुरहाट से सुबह 8:30 बजे चलेगी।

शनिवार को रद रहने वाली ट्रेनें 

63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू, 63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू, 63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू, 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज मेमू, 53411 बड़हरवा-साहिबगंज पैसेंजर।

13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू, 53487 व 53485 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर।

63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू, 63422 साहिबगंज-अजीमगंज मेमू, 63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू, 63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू।

53412 साहिबगंज-बड़हरवा पैसेंजर, 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू, 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस, 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर, 53490 व 53488 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर।

बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

मुंगेर-भागलपुर-बांका-जसीडीह बाईपास होकर 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस और 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस।

जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल, 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस और 15744 बठिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस। किऊल-झाझा-आसनसोल होकर 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस।

भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस।

कुछ ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट

  • 53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर बड़हरवा में समाप्त होगी।
  • 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी साहिबगंज में समाप्त होगी।
  • 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी साहिबगंज से चलेगी।
  • 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर 3 व 4 अक्टूबर को जमालपुर से चलेगी।
  • 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर बड़हरवा से चलेगी।

यह भी पढ़ें- बाघ, मिथिला और मौर्य एक्सप्रेस के बदले मार्ग, सिमरिया रेलखंड पर काम के कारण जनसेवा रद