बाघ, मिथिला और मौर्य एक्सप्रेस के बदले मार्ग, सिमरिया रेलखंड पर काम के कारण जनसेवा रद
Bhagalpur Muzaffarpur Jansewa Express Cancelled:मोकामा के सिमरिया रेलखंड पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण 2 और 3 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से ...और पढ़ें

गरीब रथ एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक देरी से जंक्शन पहुंचीं।
HighLights
मोकामा-सिमरिया रेलखंड पर नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण परिचालन प्रभावित।
2 और 3 अक्टूबर को 22 ट्रेनें रद्द, 19 के मार्ग बदले गए।
आनंद विहार, गरीब रथ, मौर्य एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें घंटों विलंब से।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Train Route Diverted Muzaffarpur: मोकामा के दिनकर ग्राम सिमरिया और रामपुर डुमरा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण दो और तीन अक्टूबर को रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद करने और 19 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।
कई ट्रेनें घंटों विलंब
एनआई कार्य के कारण गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस करीब छह घंटे विलंब से पहुंची। वहीं गरीब रथ एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक देरी से जंक्शन पहुंचीं।
भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस रद
13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस तीन अक्टूबर को और 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस दो अक्टूबर को रद रहेगी। इसके अलावा तीन अक्टूबर को हावड़ा-जयनगर, सियालदह-जयनगर, हावड़ा-दरभंगा और जयनगर-पाटलिपुत्र समेत कई प्रमुख ट्रेनें रद रहेंगी।
19 ट्रेनों के मार्ग बदले
हावड़ा-काठगोदाम, काठगोदाम-हावड़ा, हावड़ा-रक्सौल और मौर्य एक्सप्रेस समेत कुल 19 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की सही स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
आठ ट्रेनों का स्टेशन बदला
तीन अक्टूबर को चार ट्रेनों का शुरुआती स्टेशन बदला गया है, जबकि चार ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। बगहा-पाटलिपुत्र, कटिहार-पटना और ललितग्राम-पटना जैसी ट्रेनें हाजीपुर, बरौनी और सोनपुर तक ही चलाई जाएंगी।
