विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा का कटाव बना आफत, साहिबगंज-बरहड़वा डाउन लाइन 4 दिन से ठप; वनांचल समेत कुछ ट्रेनें अप से चलाने का प्रस्ताव

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:45 PM (IST)

Sahibganj-Barharwa Rail Track: गंगा नदी में कटाव के कारण साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड की डाउन लाइन 29 सितंबर से ठप है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।

Sahibganj-Barharwa Rail Track की ओर बढ़ती गंगा। (फोटो जागरण)

Sahibganj-Barharwa Rail Track की ओर बढ़ती गंगा। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. गंगा कटाव से साहिबगंज-बरहड़वा डाउन लाइन पर परिचालन ठप।

  2. रेल ट्रैक सुरक्षित करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

  3. कुछ डाउन ट्रेनों को अप लाइन पर चलाने का प्रस्ताव भेजा गया।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। गंगा में कटाव के कारण साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड के डाउन लाइन पर सकरीगली-महाराजपुर के बीच मंगलवार, 29 सितंबर से रेल परिचालन पूरी तरह ठप है। हालांकि, अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन जारी है।

गंगा के कटाव से रेल ट्रैक को सुरक्षित करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। गंगा में मिट्टी, पत्थर और बोल्डर डालकर कटाव से ट्रैक को सुरक्षित किया जा रहा है। हालांकि, यह काम पूरा होने में अभी समय लगेगा।

ऐसे में रेलवे ने हावड़ा से साहिबगंज की तरफ आने वाली अप लाइन पर ही डाउन लाइन की कुछ ट्रेनों (साहिबगंज से हावड़ा की तरफ जाने वाली) को चलाने का प्रस्ताव पूर्व रेलवे के मुख्यालय भेजा है।

जिन डाउन लाइन की ट्रेनों को अप लाइन पर चलाने का प्रस्ताव है, उनमें भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस, साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी, पटना-मालदा और साहिबगंज-रामपुरहाट शामिल हैं।

इस बीच, शुक्रवार को मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने ट्रैक के बचाव कार्य का जायजा लिया।

मंगलवार से ठप है डाउन लाइन 

सकरीगली-महाराजपुर के बीच रेललाइन के किनारे कटाव की वजह से साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड के डाउन लाइन पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

कटावरोधी कार्य गुरुवार को भी जारी रहा लेकिन गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने की वजह से वह सफल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को भी पैसेंजर ट्रेनों को रद तथा एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है।

रेलवे सूत्रों की मानें तो गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से कटावरोधी कार्य में समस्या आ रही है। वहां पर गुरुवार को 45 फीट पानी मापा गया। जलस्तर अभी बढ़ रहा है। करीब सौ फीट में यह स्थिति है। मं

गलवार व बुधवार को करीब 50 बैगन बोल्डर डाला गया था जो नीचे चला गया है। ऐसे में रेलवे के समक्ष चुनौती कठिन है। रेलवे ने जहाज के माध्यम से वहां बोल्डर गिराने की योजना बनायी थी।

इसके लिए जहाज संचालकों से संपर्क किया गया लेकिन कोई भी संचालक अपना जहाज वहां ले जाने को तैयार नहीं है। ऐसे में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने में समय लग सकता है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तब भी तीन से चार दिन उसे भरने में लगेगा।

ऐसे में पांच अक्टूबर के बाद ही परिचालन शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है। हालांकि, इस संबंध में रेलवे का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

बताया गया कि गुरुवार को स्लीपरों को लोहे की जाली में डालकर गड्ढे में गिराया गया। इधर, शुक्रवार तक 56 पैसेंजर व आठ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को रद तथा 29 ट्रेनों को डायवर्ट किया जा चुका है।

ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस व आटो-टोटो चालकों द्वारा मनमाना भाड़ा वसूला जा रहा है।

दो अक्टूबर को रद की गयी ट्रेनें

• 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू
• 63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू
• 63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू
• 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज मेमू
• 53411 बरहड़वा-साहिबगंज पैसेंजर
• 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस
• 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
• 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
• 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू
• 63422 साहिबगंज-अज़ीमगंज मेमू
• 63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू
• 63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू
• 53412 साहिबगंज-बरहड़वा पैसेंजर
• 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
• 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस
• 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
• 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर

ट्रेनों का डायवर्जन

• 13106 बलिया - सियालदह एक्सप्रेस (02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) और 13020 काठगोदाम - हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (30.09.2026 और 01.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को भागलपुर और देवघर में स्टापेज के साथ मुंगेर - भागलपुर - बांका - देवघर - जसीडीह बाईपास के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
• 15657 दिल्ली – कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (01.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) और 15734 भटिंडा – बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस (30.09.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
• 13024 गया – हावड़ा एक्सप्रेस (02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को किऊल - झाझा - आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
• 13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस (02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) और 13072 जमालपुर – हावड़ा एक्सप्रेस (02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

• 53029 अजीमगंज - भागलपुर पैसेंजर (01.10.2026 और 02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को बरहड़वा में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
• 13410 किऊल – मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) को साहिबगंज में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
• 13409 मालदा टाउन – किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस (02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) साहिबगंज से शार्ट ओरिजिनेट होगी।
• 53403 रामपुरहाट – गया पैसेंजर (02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) जमालपुर से शार्ट ओरिजिनेट होगी।
• 53030 भागलपुर – अजीमगंज पैसेंजर (02.10.2026 को शुरू होने वाली यात्रा) बरहड़वा से शार्ट ओरिजिनेट होगी। इसके अलावा, दो साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर ट्रेनें साहिबगंज से सुबह 10:20 बजे और शाम 5:00 बजे रवाना होंगी और भागलपुर से वापस आएंगी।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में गंगा कटाव से रेलवे ट्रैक पर संकट, ट्रेनों का आवागमन रुका; युद्धस्तर पर काम जारी

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में गंगा का कटाव तेज, भागलपुर से आने वाली ट्रेनों का रूट बदला; ट्रैक से 20 मीटर दूर पानी