साहिबगंज पहुंचे 6 देशों के 19 विदेशी पर्यटक, जामा मस्जिद और मोती झरना की खूबसूरती देख हुए मंत्रमुग्ध
फोटो 20संवाद सहयोगी, जागरण, तालझारी (साहिबगंज) : मंगलहाट स्थित जामा मस्जिद एवं बाराद्वारी शुक्रवार को विदेशी पर्यटकों से गुलजार हो ...और पढ़ें

मंगलहाट स्थित जामा मस्जिद का जायजा लेते विदेशी पर्यटक। (फोटो जागरण)
HighLights
19 विदेशी पर्यटक साहिबगंज के ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचे।
जामा मस्जिद, बाराद्वारी और मोती झरना का भ्रमण किया।
पर्यटक वास्तुकला और प्राकृतिक सौंदर्य से मंत्रमुग्ध हुए।
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले के मंगलहाट स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद एवं बाराद्वारी शुक्रवार को विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहा। जलमार्ग से कोलकाता से बनारस की यात्रा पर निकले 19 विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे।
पांडव नामक संस्था के शिप मैनेजर सिद्धार्थ एवं दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे पर्यटकों में जर्मनी से एक, माल्टा से एक, फ्रांस से दो, ऑस्ट्रेलिया से चार, कनाडा से पांच और यूनाइटेड किंगडम से छह पर्यटक शामिल थे।
सभी पर्यटकों ने मुगलकालीन ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर जामा मस्जिद और बाराद्वारी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की वास्तुकला और खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे और मोबाइल फोन में कैद किया। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक धरोहर की जमकर सराहना की।
इसके बाद विदेशी पर्यटक महाराजपुर स्थित प्रसिद्ध मोती झरना पहुंचे। यहां पहाड़ की तलहटी में गुफा के अंदर स्थापित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर पूजा-अर्चना की। गुफा में स्थित शिवलिंग और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए।
करीब दो हजार फीट की ऊंचाई से गिरते जलप्रपात का अद्भुत दृश्य देखकर उन्होंने खूब तस्वीरें खिंचवाईं। साहिबगंज की ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
यह भी पढ़ें- JTET Exam: परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रांची-दुमका के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बुकिंग शुरू
यह भी पढ़ें- ‘अश्लील वीडियो देखते हैं, एक साल की जेल होगी’; डीएसपी बनकर साइबर ठग ने साहिबगंज के दो शिक्षकों को धमकाया