विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JTET Exam: परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रांची-दुमका के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बुकिंग शुरू

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:04 PM (IST)

Ranchi Dumka Exam Special Train: रांची और दुमका के बीच 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को धनबाद होकर परीक्षा स्पेशल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 का आयोजन एक नवंबर को राज्यभर में किया जाएगा। परीक्षा में कुल 5,65,048 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए पूरे राज्य में 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षा छह से आठवीं (उच्च प्राथमिक स्तर) की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक कक्षा एक से पांचवीं (प्राथमिक स्तर) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।

धनबाद होकर 31 अक्टूबर व एक नवंबर को रेलवे ने झारखंड की राजधानी रांची से उप राजधानी दुमका के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में दुमका से रांची के लिए भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

08619 रांची-दुमका स्पेशल रांची से सुबह 9:00 बजे खुल कर दोपहर 1:30 पर धनबाद, शाम 4:25 पर देवघर एवं शाम 6:30 पर दुमका पहुंचेगी। वापसी में 08620 दुकमा-रांची स्पेशल दुमका से रात 9:00 बजे खुल कर रात 10:40 पर देवघर, देर रात 2:30 पर धनबाद एवं सुबह 8:30 पर रांची पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव मूरी, झालदा, कोटशिला, बोकारो, चंद्रपुरा, फुलवारटांड़, कतरास, धनबाद, कुमारधुबी, बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर, कुमराबाद रोहिणी, देवघर, घारमारा, बासुकीनाथ व जामा में होगा। इस ट्रेन में एसी चेयर कार, स्लीपर, थर्ड एसी व सेकंड एसी के कोच भी जुड़ेंगे। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- धनबाद नगर निगम में फिर शुरू हुई टैक्स वसूली, 11 निरीक्षकों को 55 वार्डों की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- बाड़ामुड़ी खाली कराने पर अड़ा धनबाद प्रशासन, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पत्र का भी नहीं असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।