विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद नगर निगम में फिर शुरू हुई टैक्स वसूली, 11 निरीक्षकों को 55 वार्डों की जिम्मेदारी

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:09 PM (IST)

Dhanbad Municipal Corporation ने दो महीने बाद 55 वार्डों में टैक्स वसूली फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें

धनबाद नगर निगम।(फाइल फोटो)

धनबाद नगर निगम।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. धनबाद नगर निगम में दो माह बाद टैक्स वसूली शुरू।

  2. 55 वार्डों में 11 राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

  3. पारदर्शिता और ईमानदारी से राजस्व संग्रह पर जोर दिया गया।

जागरण संवाददाता, धनबाद। पिछले दो महीने से धनबाद नगर निगम (Dhanbad Municipal Corpration) में बंद पड़ी टैक्स वसूली का काम शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। धनबाद नगर निगम में 11 राजस्व निरीक्षक के जिम्मे 55 वार्डों में टैक्स वसूलने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

राजस्व निरीक्षकों का आईडी-पासवर्ड जारी करते हुए उनके बीच वार्डों का भी बंटवारा भी हो गया है। राजस्व संग्रहण कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से प्रारंभ करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार एवं प्रसून कौशिक, विशाल सिन्हा सहित निगम के सभी राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे। बैठक के दौरान नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने राजस्व संग्रहण कार्य पर जोर देते हुए सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण का कार्य पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा कार्य के प्रति उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं तथा निगम के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि बैंकमोड़ के डीएमसी माल में राजस्व संग्रह के लिए दो काउंटर खोला जा रहा है। दो नंबर से राजस्व संग्रह का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिन राजस्व निरीक्षक को यूजर आईडी और पासवर्ड जारी किया गया है, वह किसी दूसरे व्यक्ति को उपयोग करने के लिए नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बाड़ामुड़ी खाली कराने पर अड़ा धनबाद प्रशासन, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पत्र का भी नहीं असर

यह भी पढ़ें- 300 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, भिलाई के भाजपा नेता संदीप अग्रवाल धनबाद में गिरफ्तार; पत्नी और भाई भी घिरे

सभी राजस्व निरीक्षकों को पाश मशीन दी गई है। जिसके माध्यम से वह टैक्स का भुगतान प्राप्त करेंगे। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने आम लोगों से कहा कि निगम के अधिकृत राजस्व निरीक्षक को ही टैक्स का भुगतान करें और रसीद अवश्य प्राप्त करें।

हर माह होगी टैक्स वसूली की समीक्षा

नगर विकास विभाग ने नगर आयुक्त या उप नगर आयुक्त द्वारा हर माह टैक्स कलेक्शन की समीक्षा का निर्देश दिया है। टैक्स वसूली में पीछे रहनेवाले राजस्व निरीक्षकों को शोकाज जारी किया जाएगा। सरकार ने केंद्र, राज्य और पीएसयू के भवनों से भी संपत्ति कर अनिवार्य रूप से वसूलने का निर्देश दिया है।

वार्डवार जिम्मेवारी और संबंधित कर्मियों के संपर्क नंबर

नाम

वार्ड नंबर

मोबाइल नंबर

सचिन कुमार

1, 2, 3, 22

9431129047

सतीश कुमार वर्मा

6, 7, 21, 35, 36

8862914768

इंद्रदेव कुमार

8, 9, 10, 28

7667064453

बिट्टू कुमार

13, 14, 15, 20

6205406506

आशुतोष कुमार

12, 16, 17, 26, 30

7667958996

महेंद्र कुमार यादव

11, 19, 31, 41, 42, 44

6207303225

प्रदीप कुमार शर्मा

24, 34, 37, 38, 39, 45

9241866410

प्रमोद कुमार दांगी

25, 46, 47, 48, 49

9608745358

पवन कुमार

27, 29, 40, 53, 54, 55

8271880178

रंजीत कुमार यादव

32, 33, 43, 50, 51, 52

9608244302

विपिन शेखर

4, 5, 18, 23

8409515839

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।