Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला कृषि पदाधिकारी ने की खाद दुकानों की जांच

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 05 Dec 2019 04:36 PM (IST)

    जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की के नेतृत्व में बरहेट प्रखंड क्षेत्र में खाद विक्रेताओं की दुकानों की जांच गुरुवार को किया गया। गुरुवार की सुबह बरहेट ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    जिला कृषि पदाधिकारी ने की खाद दुकानों की जांच

    ---कई दुकानों में दो-तीन दिन में मिली उम्मीद से ज्यादा बिक्री

    संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की के नेतृत्व में गुरुवार को बरहेट प्रखंड क्षेत्र में खाद विक्रेताओं की दुकानों की जांच की गई। बरहेट बाजार के साह कृषि केंद्र,  मोदी फर्टिलाइजर, दुर्गा फर्टिलाइजर, फिजा फर्टिलाइजर, वासुदेव फर्टिलाइजर, राजकुमार डोकानिया की खाद दुकानों की जांच जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की, राज्य समन्वयक डीबीटी फर्टिलाइजर के चंदन सिंह की उपस्थिति में की गई। निरीक्षण के मौके पर पदाधिकारी ने खाद विक्रेताओं से कई तरह की जानकारी ली। इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर के अलावा बिल चालान एवं अन्य की जानकारी विस्तारपूर्वक ली गई। इससे कई दुकानों में विगत दो-तीन दिनों में उम्मीद से ज्यादा बिक्री दिखाई गई। जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की ने बताया कि दुकानों के निरीक्षण में राजकुमार डोकानिया की दुकान को बंद पाया गया। जबकि कई अन्य दुकानों की भी जांच की गई। कई तरह का निर्देश संबंधित खाद विक्रेताओं को दिया गया है। मौके पर अनेक लोग उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें