Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिशोम गुरु के जन्मदिन पर बांटे फल, काटा केक; पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा- उन्‍हीं के नेतृत्‍व में अलग राज्‍य बना झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज अपना 80वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस दौरान पूरे झारखंड में झामुमो नेता जगह-जगह केक काट कर अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी ने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य अलग हुआ। झारखंड के उन्नति में उनके पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    By Prem Kumar Mandal Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 11 Jan 2024 04:28 PM (IST)
    Hero Image
    पतना के धरमपुर स्थित मुख्यमंत्री आवासीय सह झामुमो पार्टी कार्यालय परिसर में दिशोम गुरू के जन्मदिन पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता।

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज/पतना। झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया। ज़िला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल व स्नेह स्पर्श वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच कंबल व फल बांटे। सांसद प्रतिनिधि सहित कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु की लंबी व स्वस्थ जीवन की कामना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में जगह-जगह काटा गया केक

    मौके पर नगर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, जिला परिषद सांसद प्रतिनिधि राजू अंसारी, सदर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रो मोज़म्मिल हक़ आदि थे।

    उधर, धरमपुर स्थित मुख्यमंत्री आवासीय सह पार्टी कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी ने कहा कि पूरे झारखंड में झामुमो नेता जगह-जगह केक काट कर अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं।

    शिबू सोरेन के नेतृत्‍व में अलग राज्‍य बना झारखंड

    कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड के आदिवासी मूलवासी के उत्थान में लगाया। उन्होंने अलग राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा और सूदखोरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया।

    इस दौरान उन्हें यातना भी सहनी पड़ी। शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य अलग हुआ। झारखंड के उन्नति में उनके पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अहम भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर गुरु हेंब्रम, महेश साह, राजू यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश कर्मकार, इस्लाम शेख, फागू मंडल आदि थे।

    यह भी पढ़ें: Happy Birthday Shibu Soren: 80 साल के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

    यह भी पढ़ें: कितना साफ पानी पी रहे हैं आप? अब जान सकेंगे सिर्फ 1 रुपये में...50 रु. में पानी के घुले 8 तत्‍वों की होगी जांच