Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: चूहा पकड़ने जा रहे लोगों की नाव डूबी, एक की मौत और तीन लापता

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 10:56 AM (IST)

    साहिबगंज में गंगा नदी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गदाई दियारा के पास यात्रियों से भरी नाव डूब गई। नाव में लगभग 32 लोग सवार थे जिनमें से 28 तैरकर बाहर निकले। तीन लोग लापता हैं और एक का शव बरामद हुआ है। घटना झारखंड व बंगाल की सीमा पर हुई। तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर से लोग गदाई दियारा जा रहे थे।

    Hero Image
    चूहा पकड़ने जा रहे लोगों की नाव डूबने से एक व्यक्ति की मौत। जागरण फोटो

    संवाद सहयोगी, साहिबगंज। गंगा नदी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गदाई दियारा के पास शनिवार की सुबह यात्रियों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। इसमें कुल लगभग 32 लोग सवार थे, जिनमें से 28 लोग तैर कर निकल गए। तीन लोग लापता हैं जबकि एक का शव बरामद किया गया है। घटनास्थल झारखंड व बंगाल की सीमा पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी सूचना मिलने के बाद गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार नाव से दियारा पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर से नाव पर सवार होकर लगभग कुल 32 लोग गदाई दियारा की जा रहे थे।

    इनमें 17 लोग रांगा थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी पहाड़ के रहने वाले थे। वे सभी चूहा पकड़ने के लिए वहां जा रहे थे। रास्ते में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा में डूब गई। 28 लोग तैरकर किसी तरह बाहर निकल गए। चार लोग गंगा में डूब गए।

    इनमें से एक युवक की मौत हो गई। विंध्यवासिनी पहाड़ के रहने वाले सपन कर्मकार ने बताया कि गांव से 17 लोग चूहा पकड़ने के लिए दियारा जा रहे थे। उस नाव में अन्य लोग भी शामिल थे।

    नाव खचाखच भरा हुआ था। बीच गंगा में नाव डगमगाने लगा और लोगों की हड़बड़ाहट के कारण पलट गया। 28 लोग किसी तरह तैर कर निकल गए। चार लोगों को तैरने नहीं आता था वे गंगा में डूब गए।