विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रह्मपुत्र मेल में पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक, पाकिस्तानी-नेपाली नोट मिले; पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:58 PM (IST)

Bangladesh Citizen Arrest:साहिबगंज में आरपीएफ ने ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी जा रहे बांग्लादेशी नागरिक सुमन मियां को गिरफ्तार किया।

बांग्लादेशी नागरिक सुमन मियां और पाकिस्तानी नोट। (फोटो सौजन्य आरपीएफ)

बांग्लादेशी नागरिक सुमन मियां और पाकिस्तानी नोट। (फोटो सौजन्य आरपीएफ)

HighLights

  1. साहिबगंज में आरपीएफ ने बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया।

  2. ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी जाते समय पकड़ा गया।

  3. सुमन मियां के तीन साथी भाग निकले।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। Sahibganj RPF Arrests Bangladeshi Citizen Aboard Brahmaputra Mail: झारखंड के साहिबगंज से गुरुवार की रात आरपीएफ ने बांग्लादेशी नागरिक 26 वर्षीय सुमन मियां को गिरफ्तार किया। वह अपने चार साथियों के साथ 15657 ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी जा रहा था।

चेन पुलिंग के बाद पहुंची आरपीएफ की टीम 

बताया जा रहा है कि सुमन मियां ट्रेन में उपरी बर्थ पर सोया था। ट्रेन जब मिर्जाचौकी से साहिबगंज की ओर बढ़ी तो अचानक से झटका लगा। वह गिरने लगा। इस क्रम में पास में मौजूद जंजीर को पकड़ लिया। दवाब पड़ने पर गाड़ी रुक गयी। इसके बाद आरपीएफ के जवान खोजते-खोजते उक्त बोगी में पहुंचे।

सुमन मियां के तीन साथी फरार 

जवानों को देखकर उसके तीन अन्य साथी भाग गए। सुमन पकड़ा गया। आरपीएफ ने उसे बरहड़वा में उतारा और वहां से लेकर साहिबगंज पहुंची। तलाशी लेने पर उसके पास से भारतीय नोट के साथ-साथ पाकिस्तान व नेपाल के नोट बरामद किए गए। शुक्रवार को उससे आरपीएफ के वरीय अधिकारियों ने उससे सघन पूछताछ की।

19 बांग्लादेशियों के साथ था श्रीनगर में 

इस दौरान उसने बताया कि वह 19 साथियों के साथ श्रीनगर में रह रहा था। वहां वे लोग कबाड़ी का काम करते थे। अभी वहां से बांग्लादेशियों को भगाया जा रहा है। इसे देखते हुए वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ दिल्ली पहुंचा और वहां से ब्रह्मपुत्र मेल में सवार हो गया।

गुवाहाटी के रास्ते भागता बांग्लादेश 

उसे गुवाहाटी जाना था। वहां से फिर बांग्लादेश जाता। इसी बीच वह पकड़ा गया। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा। उसके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र व दो मोबाइल भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज से बोरियो तक चलनेवाली ग्रामगाड़ी हो गई बंद, मुख्यमंत्री के जिले का हाल

यह भी पढ़ें- भागलपुर-रांची के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत, अब निर्धारित रूट से चलेगी वनांचल एक्सप्रेस