एकता के लिए युवाओं ने लगायी दौड़
...और पढ़ें

जासं, साहिबगंज पाकुड़: लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा व उससे जुड़े संगठन की ओर से एकता दौड़ (रन फोर यूनिटी)का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत पटेल चौक से पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने हरी झंडी दिखाया।
समापन समारोह के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने कहा सरदार पटेल भारत की एकता के प्रतिमूर्ति थे। देश की 565 रियासतों को मिलाकर देश को सबल बनाने का काम इन्होंने किया। भारत स्वाभिमान के प्रदीप सिंह ने कहा भारत निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमित सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिल ाध्यक्ष उज्जवल मंडल, कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंह, प्रमोद पाण्डेय, अनंत सिन्हा, जितेन्द्र सिंह, राजकुमार पोद्दार, पंकज चौधरी, शिवशंकर यादव, संजय शर्मा, शैलेश पासवान, नित्यानंद गुप्ता, दीपक कुमार, अनिल सिन्हा, गोपाल मोदी, भोला सिंह, कमल महावर, श्र वण रमण, अवधेश यादव, उमा दुबे, मनोज कुमार पासवान, संजय शर्मा, भारत स्वाभिमान के शकील अहमद, युवा भारत के दीपक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव, संघ के केशव तंबाकुवाला, छात्रा कल्याणी कुमारी, अभाविप के धर्मेन्द्र कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य आदि थे।
पाकुड़: रविवार को राष्ट्रीय एकता दौड़ शहर के गांधी चौक पर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय एकता दौड़ का उद्घाटन भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष साहेबब हंासदा ने झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में शामिल नगरवासी शहर के मुख्य मार्ग होते हुए रविन्द्र नाथ टैगोर चौक तक पहुंचे, जहां एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके पूर्व लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल तैलीय चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, राजमहल लोक सभा संयोजक अनुग्राहितम प्रसाद साह, साहेब हांसदा, जवाहर ंिसह, ताकर साहा, नागेन्द्र राजमिश्र, विपेन्द्र तिवारी,रीता देवी, प्रिति कुमारी व साधना ओझा ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।