Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति के मोबाइल पर दूसरी लड़की की तस्‍वीर भड़की पत्‍नी, तू-तू मैं-मैं करते हुए दोनों ने किया ऐसा काम; अब जीवन भर होगा पछतावा

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 09:05 AM (IST)

    साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया सुखसेना घाट के रहने वाले जयदेव मंडल और उनकी पत्‍नी पिंकी ने बुधवार को आपस में झगड़ा होने के बाद जहर खा‍ लिया। इससे पिंकी की मौत हो गई है। दरअसल पिंकी ने जयदेव के फोन में किसी और लड़की की तस्‍वीर देख ली थी जिससे उसे पति का कहीं और अफेयर चलने का शक हुआ।

    Hero Image
    आपसी विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्‍नी की मौत।

    संवाद सहयोगी, साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया सुखसेना घाट निवासी जयदेव मंडल और उसकी पत्नी पिंकी देवी ने बुधवार को आपसी विवाद में कीटनाशक खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में स्वजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे तथा भर्ती करवाया, जहां इलाज के क्रम में पिंकी देवी की मौत हो गई। जयदेव मंडल का इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति के मोबाइल पर देख ली थी किसी और की तस्‍वीर

    बताया जाता है कि पिंकी देवी ने पति के मोबाइल में एक महिला का फोटो देख लिया, जिससे उसे शक हो गया कि उसका संबंध उस महिला के साथ है।

    इस वजह से विवाद बढ़ गया और पिंकी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पिंकी देवी को जहर खाते देखकर जयदेव ने भी अपने आप को सही साबित करने के लिए कीटनाशक दवा खा ली। इसके बाद दोनों की स्थिति बिगड़ने लगी। दोनों छटपटाने लगे।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    दोनों की है तीन साल की एक बेटी 

    जब उनके परिवार की ही एक महिला ने पति-पत्नी से पूछताछ की, तो दोनों ने जहर खाने की बात कही। इसके बाद महिला ने दोनों पति-पत्नी को 108 एम्‍बुलेंस से इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

    इलाज के क्रम में देर शाम पिंकी देवी की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। दंपती की एक बेटी मात्र तीन साल की है। जयदेव मंडल केरल में काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही यहां आया था।

    य‍ह भी पढ़ें: बॉलीवुड सुपरस्‍टार धर्मेंद्र के इस फिल्‍म की हो चुकी है तोपचांची झील में शूूटिंग, खूबसूरती इतनी कि तारीफ करते नहीं थकेगी जुबां

    यह भी पढ़ें: रेलवे अभी से कहने लगा ' बुरा न मानो होली है', मुंबई-दिल्ली समेत बड़े शहरों से ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल