Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण संगिनी क्लब के सावन महोत्सव में नृत्य पर झूमीं महिलाएं

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 17 Aug 2021 06:04 AM (IST)

    दैनिक जागरण की संगिनी क्लब के सदस्य और श्री साहित्य कुंज के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दैनिक जागरण संगिनी क्लब के सावन महोत्सव में नृत्य पर झूमीं महिलाएं

    जागरण संवाददाता, रांची: दैनिक जागरण की संगिनी क्लब के सदस्य और श्री साहित्य कुंज के तत्वावधान में सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल (डोरंडा) में सावन महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री और साहित्यकार डा. सुरिदर कौर नीलम ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार अनिता रश्मि, रेणु झा 'रेणुका' एंव डा. सुषमा केरकेट्टा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थी। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर नृत्य-संगीत और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लिया। मंच की संस्थापिका मनीषा सहाय सुमन ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का सबसे परिचय कराया। मंच की अध्यक्ष प्रतिमा मणि त्रिपाठी ने साहित्य में संस्कृति और उसके कला पक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला संस्था की वर्तमान उपाध्यक्ष बिदु प्रसाद रिद्धिमा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच की संरक्षिका सीमा सिन्हा मैत्री ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय इस मंच की समर्पित सदस्यों की सक्रियता को दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण की ओर से आयोजित सावन महोत्सव के इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल की प्राचार्या मोनिका श्रीवास्तव एंव संस्थापक अमरेश श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का आरंभ कत्थक नृत्यांगना सुदीक्षा चौधरी के मनभावन नृत्य से हुआ। कई श्रेणियों में प्रतियोगिताएं भी हुईं।

    प्रतियोगिताओं की विजेता

    गायन : प्रथम- सुषमा केरकेट्टा, द्वितीय- रेणुबालाधार, तृतीय- कविता रानी

    नृत्य : प्रथम मुनमुन ढाली, द्वितीय- लोकीर्ति गुप्ता, तृतीय- खुशबू बरनवाल

    रंगोली : प्रथम- सुजाता प्रिय, द्वितीय, रुणा रश्मि, तृतीय-सुनीता अग्रवाल

    मेहंदी : प्रथम-नेहा कुमारी, द्वितीय- विभा वर्मा 'वाची' तृतीय- सुजाता प्रिय

    सावन क्विज : - सुनीता अग्रवाल, डॉ स्मिता गहलोत, कविता रानी, रेनू बालाधर।