Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: किसने गिराई थी बाबूलाल मरांडी की सरकार? पूर्व CM के खुलासे से हैरान रह गए सभी विधायक

    झारखंड में बजट सत्र के दरान झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने 1932 के खतियान आधारित डोमिसाइल को लागू कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार गिराने में बाबूलाल मरांडी की अहम भूमिका थी। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि 2000 में अलग झारखंड राज्य बनने पर उन्होंने 1932 आधारित डोमिसाइल लाया था जिससे उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी और अर्जुन मुंडा को सत्ता मिली।

    By Dilip Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 22 Mar 2025 02:44 PM (IST)
    Hero Image
    बाबू लाल मरांडी ने किया बड़ा खुलासा (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को विधि व्यवस्था पर चर्चा के दौरान झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने 1932 के खतियान आधारित डोमिसाइल को लागू कराने की बात कही।  वहीं, इस दौरान बाबू लाल मरांडी ने भी पलटवार किया और बताया कि उस समय उनकी सरकार को किसने गिराया था।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, विधानसभा में चर्चा के दौरान झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि 15 नवंबर 2000 को जब अलग झारखंड राज्य बना तो बाबूलाल मरांडी को प्रथम मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    तब उन्होंने 1932 आधारित डोमिसाइल लाया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि बाबूलाल को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी और सत्ता की बागडोर अर्जुन मुंडा के हाथ में चली गई। लेकिन हेमलाल मुर्मू की बात पर बाबू लाल मरांडी बुरी तरह भड़क गए और सीधा पलटवार कर दिया और कहा कि मेरी सरकार गिराने में आपकी बड़ी भूमिका थी।

    बाबू लाल मरांडी बोले- हेम लाल मुर्मू ने गिराई थी हमारी सरकार

    प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी सरकार गिराने में हेमलाल मुर्मू की भी बड़ी भूमिका थी। हेमलाल मुर्मू की वजह से हमारी सरकार गिरी थी।

    कौन हैं हेमलाल मुर्मू, 2023 में भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुए थे

    हेमलाल मुर्मू भारत की 14वीं लोकसभा के मेंबर थे। उन्होंने झारखंड के राजमहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2019 में राजमहल (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। उन्होंने 2023 में पार्टी छोड़ दी और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं।

    हवा में आरोप मत लगाइए, स्वास्थ्य में कोई गड़बड़ी नहीं : स्वास्थ्य मंत्री

    वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान में किसी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया। उन्होंने भाजपा विधायक राज सिन्हा के 50 करोड़ की अनियमितता के आरोप पर कहा कि हवा में आरोप मत लगाइए। स्वास्थ्य में कोई गड़बड़ी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि कोडरमा और गोड्डा में जननी सुरक्षा योजना में कुछ गड़बड़ी हुई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी हुई है। इससे पहले राज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के कार्यक्रमों में भारी अनियमितता हुई है।

    राज्य सरकार इसमें लीपापोती करने का काम कर रही है। अनियमितता की बात आडिट में भी आई है, जिसे मंत्री चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इसपर मंत्री ने कहा कि विधायक साक्ष्य के साथ लिखित जानकारी दें। वे उसपर निश्चित रूप से जांच कराएंगे।