Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JRFRY Scheme: जानिए, क्या है झारखंड राज्य फसल राहत योजना, किसान कैसे प्राप्त कर सकते हैं सरकारी लाभ

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 05:55 PM (IST)

    JRFRY Scheme झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है? भूमिहीन किसान या जमीन मालिक फसल बर्बाद होने पर किस तरह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें क्या करना होगा। इस योजना संबंधित जानकारी के लिए कहां संपर्क कर सकते हैं। आइए जानें विस्तार से।

    Hero Image
    JRFRY Scheme: झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ इस तरह उठाएं।

    रांची, डिजिटल डेस्क। Jharkhand State Crop Relief Scheme सार्वजनिक धन और किसानों के कल्याण दोनों को सुरक्षित रखने के लिए झारखंड सरकार द्वारा झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) के नाम से एक नई योजना की घोषणा की गई है। यह योजना मुख्य रूप से किसी भी प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) फसल बीमा योजना न होकर फसल क्षति होने पर किसानों को प्रदान की जानेवाली एक क्षतिपूर्ति योजना है। यह किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने तथा एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करने के संकल्प को पूरा करेगा। यह योजना भू:स्वामी तथा भूमिहीन किसान, दोनों को आच्छादित करेगा। किसानों को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उन्हें सीधे तौर पर सरकार द्वारा फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

    झारखंड राज्य फसल राहत योजना का उद्देश्य

    • अनापेक्षित प्राकृतिक आपदा अथवा घटनाक्रम के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।
    • कृषि कार्य को जारी रखने के लिए किसानों की आय को सूदृढ़ करना|
    • कृषि कार्य हेतु वित्तीय प्रवाह सुनिश्चित करना।
    • खाद्य सुरक्षा, फसल विविधीकरण, कृषि में तीव्र विकास तथा प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करना।

    लाभ के लिए वेबसाइट पर जाकर लागिन करें

    झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए भूस्वामी और भूमिहीन किसानों को सरकारी वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कराना होता है। गूगल सर्च इंजन में झारखंड राज्य फसल राहत योजना लिखकर जब आप क्लिक करेंगे तो यह साइट खुल जाएगी। सबसे ऊपर आपको पंजीकरण का आप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करते ही किसान पंजीयन का आप्शन मिलेगा। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है। यहां आप सहजात के साथ पंजीयन कर योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    योजना संबंधित लाभ के लिए इनसे करें संपर्क

    • निबंधक, सहयोग समितियां रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग कार्यालय में सपंर्क करने के लिए मेल करें- jharkhand.coopregistrar@gmail.com या फोन नंबर 0651-2290444 पर संपर्क करें। यह कार्यालय पशुपालन भवन, तृतीय एवं चतुर्थ तल्ला, खूंटी रोड, हेसाग, हटिया, रांची में है।
    • प्रदीप कुमार हजारी, विशेष सचिव सह सलाहकार, कृषि विभाग, पशुपालन और सहकारिता से संपर्क करने के लिए मेल करें- advisercell@gmail.com या फोन करें 0651-2490024 पर। इनसे संपर्क करने के लिए पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची में जा सकते हैं।
    • सुनील कुमार सिन्हा, अपर सचिव, कृषि विभाग, पशुपालन और सहकारिता से भी संपर्क कर सकते हैं। इन्हें agrisoil123@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं। अगर फोन करना है तो 0651-2490024 यह नंबर डायल करें। मिलना चाहते हैं तो इनका कार्यालय पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची में है।
    • मोहम्मद जावेद अनवर इदरीसी उप सचिव हैं। कृषि विभाग, पशुपालन और सहकारिता विभाग के। इन्हें मेल करना हो तो इस आइडी पर करें- usec003@gmail.com या फोन करना चाहें तो 0651-2490024 नंबर पर काल कर सकते हैं। पहली मंजिल नेपाल हाउस, डोरंडा, रांची में इनका कार्यालय है।