Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साईं नाथ विवि में वेबिनार का आयोजन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 14 Jun 2020 01:28 AM (IST)

    साईं नाथ विश्वविद्यालय रांची में जैविक खेती का कार्यान्वयन विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

    साईं नाथ विवि में वेबिनार का आयोजन

    जासं, रांची : साईं नाथ विश्वविद्यालय रांची में जैविक खेती का कार्यान्वयन विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जैविक खेती से उत्पादित खाद्य पदार्थ शारीरिक रक्षण तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होंगे। उन्होंने किसानों को जागरूक किए जाने पर जोर दिया। कुलपति प्रो. एसपी अग्रवाल ने कहा कि साईंनाथ विवि के कृषि विभाग के विद्यार्थी झारखंड के विषय में तीन फसल कैसे हो विषय पर प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान वर्ष में तीन फसल का उत्पादन करते हैं तो उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इसमें हमारे छात्र उनका सहयोग कर रहे हैं। वेबिनार में विनोद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह ने झारखंड में जैविक खेती के कार्यान्वयन पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में विजयकांत पांडेय, निकिता ठाकुर, विमलेंदु कुमार राय, राकेश राजदीप बेक, परमेंद्र सागर के साथ सौ से अधिक शिक्षक तथा पांच सौ से अधिक छात्र उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    --

    आइएसएम पुंदाग में वेबिनार का आयोजन

    जासं, रांची : आईएसएम पुंदाग द्वारा शनिवार को निर्णय लेने और प्रबंधन में डेटा की भूमिका विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता डेटा इंजीनियर कीर्ति वर्मा ने आज के वैश्विक प्रतिस्पद्र्धा युक्त व्यापारिक वातावरण में कंपनियों द्वारा अपने दैनिक कार्यो के निष्पादन करने और सफल प्रबंधन हेतु सटीक और सही निर्णय लेने के लिए अधिक से अधिक डेटा इकट्ठा करने और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने फेसबुक जैसी बड़ी कंपनियों का उदाहरण देते हुए कहा कि समस्या एवं उसके समाधान निकालने के लिए हर संभव संबंधित डेटा इकट्ठा करना चाहिए। वेबिनार में संस्थान के अध्यक्ष आरए वर्मा, निदेशक गंगा प्रसाद सिंह, सलाहकार डॉ. हरिहरण, संयुक्त सचिव डॉ सुशील कुमार, सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

    ---------

    राज्य ऑनलाइन कराटे प्रतियोगिता पाच स्वर्ण के साथ राची ने बनाई बढ़त

    जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्य कराटे चैंपियनशिप शनिवार को प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन राची की टीम ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बढ़त बनाई, जबकि दूसरे स्थान पर लातेहार ने तीन स्वर्ण पदक जीते। राची जिला का खाता पूज्य श्री क्लब के आर्यन शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर खोला, वहीं संत जोसेफ क्लब की रितिका तिग्गा ने बालिका वर्ग में स्वर्ण जीता।

    राज्य कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने किया। उद्घाटन समारोह के प्रारंभ में झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत संबोधन के बाद राची के कराटे खिलाड़ियों ने उम्दा कराटे डेमोंस्ट्रेशन का प्रदर्शन किया। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सह व‌र्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज सिहान जे एस कलाईमनी ने सभी को संबोधित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित इंटरनेशनल खिलाड़ी ओड़िशा भुवनेश्वर की वेलिना वेलेंटीना ने ऑनलाइन आयोजित राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए बधाई दी।