Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से रांचीवासियों में शोक की लहर, फैन बोले- बड़ा सितारा खो गया

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Thu, 02 Sep 2021 06:09 PM (IST)

    बिग बॉस-13 के विजेता 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की गुरूवार को हार्ट अटैक से मौक हो गई। बताया जा है कि सिद्धार्थ की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। उनके मौत से झारखंड सहित रांची के लोगों में गहरा सदमा पहुंचा है।

    Hero Image
    बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से रांचीवासियों में शोक की लहर। जागरण

    रांची, जासं । बिग बॉस-13 के विजेता 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा है कि सिद्धार्थ की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। उनके मौत से झारखंड सहित रांची के लोगों में गहरा सदमा पहुंचा है। फेसबुक, ट्वीटर से लेकर तमाम इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर लोग उनकी मृत्यु पर दुख जाहिर कर रहे हैं। लोगों की ओर से अपने इंटरनेट मीडिया स्‍टेटस में अभिनेता के तस्‍वीर को जगह दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थ बेहतरीन अदाकार और एंटरटेनर थे। घर-घर में टीवी पर उनके सीरियल को देखने वाले फैंस की अच्छी-खासी संख्या है। सिद्धार्थ को घर घर में प्रसिद्धि बालिका वधु सीरियल से मिली थी। इस सीरियल ने सिने दुनिया और लोगों के मन में उनकी अमिट जगह बनाई है।

    क्या बोले फैन

    बालिका वधु सीरियल में सिद्धार्थ का किरदार मुझे बहुत पसंद आया। मैं तब से ही उनकी फैन हूं। उनकी मौत की खबर का विश्वास ही नहीं हुआ। सिद्धार्थ का जाना रूला गया। अभी उनके लिए बहुत कुछ बाकि था। टीवी और सिनेमा ने आज एक बड़ा सितारा खो दिया। उनकी मौत बड़ी क्षति है। -प्रीति, कोकर

    सिद्धार्थ की असमय मृत्यु में मुझे अंदर से हिला दिया है। मैं उनकी बड़ी फैन हूं। सिद्धार्थ और शहनाज गिल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से बिग बॉस देखा करती थी। उनकी जीत पर मैंने बहुत खुशी मनाई थी। अब समझ नहीं आ रहा क्या कहूं। बहुत दुखी हूं। -प्रियंका, तिरिल

    आज सुबह बहुत बुरी खबर सुनने को मिली। सिद्धार्थ की मौत की खबर सुनकर सनन रह गयी। मैं उनको बालिका वधू से पसंद करती आ रही हूं। बिग बॉस में भी मैंने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। समझ नहीं आ रहा है कि अचानक उनकी मृृत्यु कैसे हो गयी। हाल में आयी उनकी वेब सीरिज को मैंने रिलीज होते ही देखा था। - शिल्पी, कोकर