Vishwa Hindu Parishad: भारत को मजारों का देश नहीं बनने देंगे: विहिप
Vishwa Hindu Parishad रांची के सभागार में रांची महानगर रांची ग्रामीण रामगढ़ एवं खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री और विशेष संपर्क केंद्रीय सह प्रमुख अंबरीश सिंह ने कहा कि भारत को मजारों का देश नहीं बनने देंगे

रांची, जासं। Vishwa Hindu Parishad विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री और विशेष संपर्क केंद्रीय सह प्रमुख अंबरीश सिंह ने कहा कि विहिप हितचिंतक अभियान चलाकर हिंदू समाज को सशक्त, संगठित और स्वावलंबी बनाएगी। जन्म के आधार पर कोई व्यक्ति छोटा -बड़ा या पावन-अपवित्र नहीं होता है। भारत माता की जय बोलने वाले सभी भारतीय हिंदू हैं। सभी आपस में सहोदर भाई हैं। खान-पान, रहन-सहन, भाषा अलग होते हुए भी सभी भारत माता के सुपुत्र हैं। इसकी झलक हमें वैष्णो देवी यात्रा, अमरनाथ यात्रा, सावन की कांवड़ यात्रा, कुंभ मेला में देखने को मिलती है। वहीं दृश्य अपने घर, मोहल्ला, गांव एवं समाज में दिखे, ऐसा कार्य करना है। भारतवर्ष वीरों, पराक्रमियों, साधु-संतों, मठ-मंदिरों, ऋषि- मुनियों का देश है। इसे मजारों का देश नहीं बनने देंगे। वह बुधवार को रांची के लक्ष्मी नारायण मंदिर के सभागार में रांची महानगर, रांची ग्रामीण, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
प्रकृति को बचाना है तो हिंदुत्व को बचाना आवश्यक
उन्होंने कहा कि संसार में मात्र हिंदू संस्कृति में ही प्रकृति जगत के समस्त जीवों में ईश्वर का वास देखा जाता है, इसलिए पहाड़ों, जंगलों, जीवों को बचाता है। यदि प्रकृति को बचाना है तो हिंदुत्व को बचाना आवश्यक है। हिंदू समाज तलवार की चमक एवं पैसों की खनक में पथभ्रष्ट होने वाला नहीं है बल्कि जौहर करने वाले, दीवार में अपने पुत्रों को चुनाकर बलिदान देने वाले पुरखों के वंशज है हिंदूसमाज।
समाज में मतांतरण, लव जिहाद, घुसपैठ जैसी कई चुनौतियां
उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व एवं साधु संतों के मार्गदर्शन में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, अमरनाथ यात्रा, रामसेतु रक्षा जैसे विषयों में हिंदू समाज को उपलब्धियां प्राप्त हुई है। वही आज समाज में लव जिहाद, मतांतरण व घुसपैठ जैसे देशद्रोही गतिविधियों के कारण देश एवं संगठन के लिए चुनौतियां भी है। कभी दिल्ली में बैठे विधर्मी शासकों द्वारा अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम, मथुरा में श्री कृष्ण, काशी में बाबा विश्वनाथ, गुजरात में सोमनाथ का मंदिर सहित लगभग 30 हजार मंदिरों को क्षति पहुंचाकर भारतीय सांस्कृतिक अवधारणाओं को नष्ट कर आने वाली पीढ़ियों को आस्था से विमुक्त करने की कुचेष्टा की गई थी। आज उसी दिल्ली के शासक मंदिरों का निर्माण एवं कायाकल्प कर हिंदुत्व विचारधारा को संसार के पटल में पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
जागरण से ही सामाजिक कुरीतियां होगी दूर
झारखंड-बिहार के क्षेत्र संगठनमंत्री आनंद कुमार ने कहा, प्रत्येक इकाई में संगठन की समिति, प्रत्येक समिति का सत्संग एवं सेवा केंद्र से समाज में एक नया जागरण होगा। समाज के जागरण से ही सामाजिक कुरीतियां दूर हो सकती हैं। उन्होंने कहा, संगठन के विस्तार से ही समाज में परिवर्तन संभव है। हिंदू के विरोध में कोई बोलने का साहस नहीं करें, इसके लिए सशक्त संगठन खड़ा करना भी विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य है। वहीं विहिप के प्रांत मंत्री डा वीरेंद्र साहू ने कहा कि भारतवर्ष को परमवैभवशाली एवं विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठापित करने के लिए हिंदुत्व जागरण एवं हिंदुत्व चिंतन आवश्यक है।
जो बनाए गए संयोजक
हितचिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गई, जिसमें रांची महानगर के लिए नागेंद्र शुक्ला को संयोजक एवं दीपक साहू व रोहित राज पांडे को सहसंयोजक, रांची ग्रामीण के लिए सुशील पांडेय को संयोजक एवं रोशन चौधरी व विनोद विश्वकर्मा को सहसंयोजक तथा रामगढ़ जिले के लिए छोटू वर्मा को संयोजक एवं अशोक कुमार, अनामिका श्रीवास्तव, व गणेश कुमार सहसंयोजक घोषित किए गए।
बैठक में ये लोग रहें उपस्थित
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, सुभाष नेत्र गांवकर, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, सहमंत्री मनोज पोद्दार, सहमंत्री रंगनाथ महतो सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सहमंत्री विकास सिंह, विभाग संगठन मंत्री गणेश शंकर विद्यार्थी, प्रचार प्रसार विभाग प्रमुख अमर प्रसाद, बजरंग दल विभाग सहसंयोजक छोटू वर्मा, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, रांची ग्रामीण अध्यक्ष रामेश्वर दयाल, रांची महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, बजरंग दल महानगर संयोजक प्रकाश रंजन, महानगर सह मंत्री विश्वरंजन कुमार, रांची ग्रामीण मंत्री रोबिन कुमार, रामगढ़ जिला बजरंग दल संयोजक भागीरथ पोद्दार, दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपा रानी कुंज, धर्म प्रसार परियोजना सहप्रमुख रेनू अग्रवाल, श्वेता सिंह, अनामिका श्रीवास्तव, चंदा कुमारी, नागेंद्र शुक्ला, संतोष सिंह, सुशील पांडे, गुलाब सिंह, प्रवीण सिंह राणा, महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक सहित सभी जिला एवं प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।