Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VHP: ईसाई मिशनरियों का झारखंड में चल रहे कुकृत्य को हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा : जगन्नाथ शाही

    By Kanchan SinghEdited By:
    Updated: Fri, 19 Mar 2021 03:38 PM (IST)

    VHP पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा के पुतला दहन का विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कड़ी निंदा की है। कहा कि ईसाई ...और पढ़ें

    Hero Image
    विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कहा कि ईसाई मिशनरियों के कारनामें को हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

    रांची,जासं। पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा के पुतला दहन का विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ने कड़ी निंदा की है। कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा झारखंड में किए जा रहे कारनामें  को हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। एक दिवसीय रांची प्रवास के क्रम में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत कार्यालय में उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उस महान व्यक्तित्व का अभिनंदन के स्थान पर उनका पुतला दहन करके बहुत गलत किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि लोयला स्कूल की शिक्षिकाओं को लेकर कड़िया मुंडा का पुतला दहन किया जा रहा था, इसे देखकर हिंदू समाज स्तब्ध था। समाज आहत भी है और क्रोधित भी। जगन्नाथ शाही ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति जिनकी बोलने की कीमत है, वे दलों में बंटकर समाज को दलदल में फंसा दे रहे हैं। चुप बैठना भी गलत कार्यों का साथ देना होता है, इतिहास उसका भी मूल्यांकन करेगा। उन्होंने मिशनरियों को चेतावनी देते हुए कहा, उत्तर-पूर्व के नागालैंड, मिजोरम आदि क्षेत्रों में भोले-भाले आदिवासी समाज को तुम हिंदू नहीं हो ऐसा कह कर सामाजिक विद्वेष फैलाते हुए हिंदुओं को समाप्त कर दिया।

    वहां सभी आदिवासियों को ईसाई बना दिया गया। आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली झारखंड में भी आदिवासी समाज "हिंदू नहीं है", ऐसा कहकर भड़काने का काम किया जा रहा है। हिंदू समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की पावन भूमि ऐसे महान महामानव की भूमि है, जहां अपने रक्त से हिंदू - सरना धर्म - संस्कृति को सींचा है और पुष्पित व पल्लवित किया है। सात समंदर पार से आए आयातित रिलीजन को हम यहां हावी होने नहीं देंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि मिशनरी स्कूलों एवं संस्थाओं में यहां के बच्चे को पढ़ाएं परंतु उनका कूटनीतिक एवं राजनीतिक उपयोग न होने दें। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि झारखंड के अंदर हिंदू धर्म - संस्कृति को तोड़ने के ख्याल से खड़े लोगों का प्रतिकार करें तथा एकजुट होकर समरस समाज की स्थापना करें।