Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनंदविहार और अजमेर के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, छठ दिवाली के मौके पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 05:03 PM (IST)

    रांची से अब तक सात पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा हो चुकी है। मंगलवार को और दो स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। इसमें रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची साप्ताहिक दिवाली / छठ स्पेशल ट्रेन और अजमेर - रांची - अजमेर पूजा दिवाली एवं छठ स्पेशल का परिचालन होगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत होगी।

    Hero Image
    आनंदविहार व अजमेर के लिए चलेगी दो स्पेशल ट्रेनें।

    जागरण संवाददाता, रांची।  रांची से अब तक सात पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा हो चुकी है। मंगलवार को और दो स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

    इसमें रांची- आनंद विहार टर्मिनल - रांची साप्ताहिक दिवाली / छठ स्पेशल ट्रेन और अजमेर - रांची - अजमेर पूजा, दिवाली एवं छठ स्पेशल का परिचालन होगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत होगी।

    दिवाली एवं छठ त्योहार के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 02877/02878 रांची – आनंद विहार टर्मिनल – रांची साप्ताहिक दिवाली / छठ स्पेशल का परिचालन होगा।

    02877 रांची - आनंद विहार टर्मिनल दिवाली / छठ स्पेशल 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल तीन ट्रिप ट्रेनों का परिचालन होगा।

    इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शुक्रवार 23:55 बजे, मुरी आगमन एक बजे प्रस्थान 01:05 बजे, बरकाकाना आगमन 2:40 बजे प्रस्थान 2:45 बजे, गढ़वा रोड आगमन छह बजे प्रस्थान 6:05 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, प्रयागराज आगमन 15:20 बजे प्रस्थान 15:30 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:30 बजे एवं आनंद विहार टर्मिनल आगमन रविवार 03:00 बजे होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    02878 आनंद विहार टर्मिनल - रांची दिवाली / छठ स्पेशल 19 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी।

    इस ट्रेन का आनंद विहार टर्मिनल प्रस्थान रविवार चार बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 9:55 बजे प्रस्थान 10 बजे, प्रयागराज आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे, पंडित दीन दयाल उपाध्याय आगमन 16:50 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, गढ़वा रोड आगमन 21:38 बजे प्रस्थान 21:40 बजे, बरकाकाना आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, मुरी आगमन 03:33 बजे प्रस्थान 03:35 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 05:00 बजे होगा।

    इन ट्रेनों में जनरेटर यान के 02 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर इकोनामी के 18 कोच, कुल 20 कोच होंगे।

    अजमेर-रांची-अजमेर पूजा, दिवाली एवं छठ स्पेशल ट्रेनें

    ट्रेन संख्या 09619 अजमेर - रांची स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से प्रस्थान करेगी। कुल 10 ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।

    इस ट्रेन का अजमेर प्रस्थान (शुक्रवार) 23:05 बजे, जयपुर आगमन 01:25 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, गुना आगमन 09:10 बजे प्रस्थान 09:20 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:50 बजे, चोपन आगमन 23:10 बजे प्रस्थान 23:40 बजे, डालटनगंज आगमन 02:48 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, टोरी आगमन 04:43 बजे प्रस्थान 04:45 बजे, लोहरदगा आगमन 05:28 बजे प्रस्थान 05:30 बजे एवं रांची आगमन (रविवार) 07:30 बजे होगा।

    09620 रांची -अजमेर स्पेशल 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल दस ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।

    इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (रविवार) 09:15 बजे, लोहरदगा आगमन 10:25 बजे प्रस्थान 10:27 बजे, टोरी आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 11:52 बजे, डालटनगंज आगमन 13:38 बजे प्रस्थान 13:40 बजे, चोपन आगमन 16:30 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:25 बजे, गुना आगमन 07:25 प्रस्थान 07:35 बजे, जयपुर आगमन 15:55 बजे प्रस्थान 16:05 बजे  होगा।

    वहीं अजमेर आगमन (सोमवार) 18:35 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआर/डी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 05 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर सह वातानुकूलित प्रथम श्रेणी संयुक्त कोच का 01 कोच, कुल 20 कोच होंगे।