Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Traffic Update: आज यहां आने से बचें! सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश पर प्रतिबंध, जानें बड़ी वजह...

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Tue, 03 May 2022 10:56 AM (IST)

    Ranchi Traffic आज घरों से संभलकर निकलें क्‍योंकि जगह-जगह जाम मिलेगा। सड़कें आवागमन के लिहाज से बाधित रहेंगी। ईद को लेकर राजधानी रांची का ट्रैफिक रूट ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ranchi Traffic: आज घरों से संभलकर निकलें, क्‍योंकि जगह-जगह जाम मिलेगा।

    रांची, जासं। Ranchi Traffic ईद पर्व को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। नमाज के दौरान सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक ट्रैफिक रूट में परिवर्तन होगा। हरमू ईदगाह, डोरंडा राजेंद्र चौक, और मेन रोड के एकरा मस्जिद के पास नमाज के दौरान ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए जाएंगे। नमाज के समय केवल ईदगाह और मस्जिद के सामने कुछ देर के लिए सिंगल लेन वाहन गुजर पाएंगे। इन जगहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा बरियातू ईदगाह पर भी अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। यहां अवश्यक्ताअनुसार ट्रैफिक रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं। ट्रैफिक डीएसपी जीतबाहन उरांव ने बताया कि आश्यक्ता अनुसार ट्रैफिक रूट डायवर्ट और सिंगल लेन किए जाएंगे। इन जगहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि सुबह पांच बजे शहर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू की गई है। शहर के बाहर से वाहन आवागमन कर पाएंगे।

    बकरी बाजार बनाया गया है पार्किंग स्थल 

    हरमू ईदगाह आने वाले नमाजियों के लिए बकरी बाजार को पार्किंग स्थल बनाया गया है। प्रशासन की ओर से सभी वाहनों को बकरीब बाजार में ही खड़ी करने की व्यवस्था की गई है। इधर, अंजुमन इस्लामियां के सेक्रेटरी हाजी मोख्तार आलम ने अपील की है कि ईदगाह आने वाले हर नमाजी अपने वाहन बकरी बाजार स्थित पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें। सड़क पर इधर-उधर वहन खड़ी न करें। ऐसा कोई भी काम न करें, किसी को परेशान होना पड़े या शहर की ट्रैफिक व्यव्स्था पर असर पड़े।

    शहर के विधि व्यवस्था को लेकर 135 दंडाधिकारियों को किया तैनात

    ईद को लेकर शहर की विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 135 दडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। विभिन्न थानों , ईदगाह, चौक चौराहों और जिला नियंत्रण कक्ष में इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है। नमाज अदा करने वाले मसिजदों ,ईदगाहों तथा अन्य स्थानों की एक दिन पहले ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी, ताकि किसी भी तरह का विवाद होने पर तत्काल निपटा जा सके। जिला नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए वरीय प्रभारी दंडाधिकारी के रूप में पवन कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी मनमोहन प्रसाद, अवर निबंधक, शहर वैभोमणि त्रिपाठी और अवर निंबंधक, कांके रूपेश कुमार सिन्हा को जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया गया है।

    सिविल सर्जन को एक एंबुलेंस, चिकित्सक दल,आवश्यक उपकरण, जीवन रक्षक दवा सहित जिला कंपोजिट कंट्रोल रूम, नगड़ी बाजार , एकरा मस्जिद, दर्जी मुहल्ला, कांठीटांड़, बड़गाईं मोड़, कांके चौक, कांटाटोली चौक, फिरायालाल में सुबह 5.30 बजे से प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रतिनियुक्ति सुबह छह बजे से प्रभावी रहेगा और ईद पर्व की समाप्ति तक लागू रहेगी। पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर और बुंडू सुबह छह बजे से कार्यक्रम दौरान अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और विधि व्यवस्था पर पूरी तरह से नजर बनाए रखेंगे।

    गश्ती दल को विभिन्न चौक-चौराहों में गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। 20 प्रमुख क्षेत्र में टीम गश्ती करेगी। इसे लेकर 18 दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। जबकि मोटर साइकिल दस्ता को भी विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। 90 स्थानों पस्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 20 जगहों पर की गई है।

    जगह-जगह लगा जाम

    सोमवार की शाम सात बजते ही पूरे मेन रोड में ईद का बाजार लग गया। बाजार में खरीदारों की भीड़ अधिक होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक तरफ से सड़क पूरी तरह से ब्लाक हो गया। अलबर्ट एक्का चौक से आने वाले सुजाता तक आने वाले लोगों को लालपुर होकर आना पड़ा। सड़क पर ही फेरीवाला और ठेला का बाजार लग गया। इससे राहगीरों को भी परेशानी हुई। यातायात प्रभावित रही।

    इमरजेंसी पड़े तो तो इन्हें लगाएं फोन

    • पुलिस सहायता: 100
    • अग्निशमन डोरंडा: 9304953404
    • आड्रेहाउस: 9304953406
    • धुर्वा: 9304953407
    • एम्बुलेंस: 6660100
    • सिटी कंट्रोल रुम: 06512215855
    • उपायुक्त रांची: 9431708333
    • अपर समाहर्ता: 9431170128
    • एडीएम विधि-व्यवस्था: 9431101954
    • एसएसपी: 9431706136
    • डीएसपी शहर: 9431706139
    • एसपी यातायात: 9431706140
    • एसडीओ सदर: 9431701700
    • एसडीओ बुण्डू: 9431107193

    आपसी सौहार्द और भाईचारगी के साथ ईद मनाएं। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए इस पर्व में शारीरिक दूरी का ख्याल रखें और घर में ही मनाएं। छवि रंजन, उपायुक्त, रांची

    ईद भाईचारगी और आपसी सौहार्द का त्योहार है। इसे सब मिलजुल कर मनाएं। कुछ भी ऐसा न करें जिससे दो पक्षों में विवाद हो। विवाद आरंभ करना आसान होता है जबकि इसकी कीमत हजारों लोगों को भोगना पड़ता है। रांची का इतिहास साम्प्रदायिक सौहार्द्र का है अपने इतिहास को बरकरार रखते हुए पर्व की खुशियां बांटे। जय सिंह यादव, अध्यक्ष महावीर मंडल रांची