Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में 85 लाख की लागत से तैयार हो रहा दुर्गा पंडाल, किताबों से सजाया जाएगा माता का दरबार

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 12:26 PM (IST)

    रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी धूमधाम से चल रही है। इस बार ओसीसी क्लब त्रिमात्रक थीम पर पंडाल बना रहा है जिसमें मां भवानी के प्राकट्य को दर्शाया जाएगा। गीतांजलि क्लब गजराज थीम पर पंडाल बना रहा है जहां हाथी के पैरों से होकर भक्त दर्शन करेंगे। आरआर स्पोर्टिंग क्लब वेटिकन संग्रहालय बना रहा है।

    Hero Image
    आरआर स्पोर्टिंग क्लब में 85 लाख की लागत से तैयार हो रहा पूजा पंडाल

    जागरण संवाददाता, रांची। शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरो पर है। इसे लेकर पूजा समितियां पूजा पंडाल का निर्माण तेजी से कर रही है। इस बार हर पूजा पंडाल खास और आकर्षक है। शहर में 85 लाख रुपये की लागत से आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह पंडाल पूरे शहर में सबसे खास है। इसे देखे बिना दुर्गा पूजा पंडाल घूमना अधूरा माना जाता है। इसके अलावा 21 हजार किताबों से अरगोड़ा में पूजा पंडाल का निर्माण बेहद ही अलग और नया है।

    मोरहाबादी में हाथी के अंदर मां भवानी लोगों को दर्शन देंगी। वहीं ओसीसी क्लब के पूजा पंडाल में 12 टन लोहे का उपयोग किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए दर्शक अभी से तैयार हैं।

    1. ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति अपर बाजार

    ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति इस बार शहर में सबसे खास पूजा पंडाल तैयार कर रहा है। समिति की ओर से पहली बार आदि शक्ति के प्रकट होने की प्रक्रिया मां भवानी के भक्त देखेंगे। पंडाल त्रिमात्रक थीम पर आधारित है, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर तीनों की शक्ति से मां भवानी प्रकट होंगी और भक्तों को दर्शन देंगी।

    मां के इस रूप को देखना हर किसी के लिए नया होगा। पूजा पंडाल में 14 फीट ऊंची मां भवानी की प्रतिमा पर विशेष आभूषण चढ़ाए जांएगे। गंगा से मंगवाई मिट्टी से पूरी प्रतिमा को तैयार किया गया है। वहीं पंडाल के निर्माण में लगभग 35 लाख रुपये खर्च होंगे।

    पंडाल की ऊंचाई 55 फीट और चौड़ाई 125 फीट होगी। खास बात इस पंडाल की यह है कि पंडाल के निर्माण में 12 टन लोहे का प्रयाेग किया जाएगा। मिट्टी से बने हाथी, घोड़े और फाईबर की कलाकृतियां पंडाल को एक अनूठा और आकर्षक रूप देगा।

    पंडाल में बताया गया है कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और मेहश्वर शक्ति के बिना अधूरे हैं। बिना शक्ति के किसी की रक्षा संभव नहीं है। वेदों और जीवों की रचना भी संभव नहीं है। यह पूजा पंडाल पूरे शहरवासियों के लिए नया है।  - राजेश सिंह, अध्यक्ष, ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, रांची

    2. गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति माेरहाबादी

    गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति मोरहाबादी की ओर से इस बार 49 वां वर्षगांठ मनाया जाएगा। समिति गजराज थीम पर अपना पूजा पंडाल तैयार कर रही है, जो काफी आकर्षक व नया है।

    माता भी इस बार गज पर सवार होकर धरती पर आ रही हैं, जिसके कारण यह पूजा पंडाल का दर्शन करना मां भवानी के लिए काफी शुभ माना जाएगा। पंडाल के निर्माण में लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मां के दरबार की सुरंदता देखते ही बनेगी। पूरे दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।

    पंडाल में तीन बड़े हाथी तैयार किए जा रहे हैं, हाथी के पैरो से ही मां के भक्त पूजा पंडाल के अंदर प्रवेश करेंगे और मां के दर्शन करेंगे। समिति की ओर से बताया गया कि पंडाल में 8 लाख, प्रतिमा में ढाई लाख, लाइट में ढाई लाख, साउंड में 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पंडाल की ऊंचाई 40 फीट और चौड़ाई 50 फीट होगी।

    पंडाल का निर्माण तेज गति से चल रहा है। बंगाल के कारीगर दिनरात पूजा पंडाल के निर्माण में जुटे हुए हैं। यह पूजा पंडाल देखना हर कोई की पहली पंसद होती है। मां भवानी इस बाद भक्तों पर अपना अशीर्वाद बरसाएंगी। -मनोज गुप्ता, अध्यक्ष गीतांजलि क्लब दुर्गा पूजा समिति मोहराबादी

    3. श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा

    श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगाड़ा की ओर से इस बार काल्पनिक किताबों से रामायण व महाभारत का दृश्य दिखाया जाएगा। इस पंडाल में 21 हजार किताबों से पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल गुरुकुल में वृक्ष के नीचें पुस्तक दिखाई पड़ेगा, जहां बच्चें पढ़ाई करते नजर आएंगे। माता का दरबार किताबों से सजाया गया है। पंडाल के निर्माण में लगभग 35 लाख रुपये खर्च होंगे। परिसर के आसपास किताबों के स्टाल लगाए जाएंगे। पंडाल के आसपास 15 फीट ऊंची कीताबों की दीवारें मुख्य आकर्षक का केंद्र होंगी।

    पंडाल का निर्माण तेजी से चल रहा है। हर कोई इस बार एक नया और किताबों से निर्मित पूजा पंडाल के दर्शन करेंगे। पूजा पंडाल सबसे अलग होगा। पंडाल के आसपास पूरा वातावरण पढ़ाई लिखाई थीम पर आधारित होगा।  - सुमित साहू, उपाध्यक्ष, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा

    4. रातू रोड आरआर स्पोटिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति

    रातू रोड के आरआर स्पोटिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार इटली के रोम शहर में स्थित वेटिकन संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। पूजा में 85 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। यह शहर का दूसरा सबसे महंगा पूजा पंडाल है, जिसे हर कोई देखना चाहते है।

    पूजा पंडाल में वेटिकल सिटी की कई चीजें देखने को मिलेंगी। पंडाल में धार्मिक केंद्र, कला और इतिहास देखने को मिलेगा। यह पंडाल पूरी तरह से इको फ्रैडली है। पंडाल की लंबाई 100 फीट और चौड़ाई 45 फीट है। पूजा पंडाल के आसपास खाने-पीने के कई स्टाल लगाए गए हैं।

    पंडाल के निर्माण में 70-80 कारीगर लगे हुए हैं। पंडाल का निर्माण युद्ध स्तर पर हो रहा है। इस बार समिति की ओर से भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। यह लाइटिंग लोगो के लिए मुख्य आकर्षक का केंद्र होगा। -राहुल यादव, अध्यक्ष, आरआर स्पोटिंग क्लब, दुर्गा पूजा समिति, रातू रोड

    comedy show banner
    comedy show banner