विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज और कल इन जिलों में बारिश होने की संभावना

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 11:24 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 05:02 PM (IST)

1 जून से लेकर 4 जुलाई तक रांची में मानसून की बारिश 30 फीसद कम हुई है।

आज और कल इन जिलों में बारिश होने की संभावना
आज और कल इन जिलों में बारिश होने की संभावना

जागरण संवाददाता, रांची। मंगलवार को मौसम विभाग ने रांची में मात्र एक मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बताया कि कोडरमा के मरकच्चो में 65 मिमी. बारिश हुई।

मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि बुधवार व गुरुवार को रांची व आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 01 जून से लेकर 04 जुलाई तक रांची में मानसून की बारिश 30 फीसद कम हुई है। विभागीय आंकड़ों के तहत अब तक की सामान्य बारिश 257.1 मिमी. है, जबकि 01 जून से लेकर अब तक रांची में मात्र 180.1 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई है।

राज्य के अन्य जिलों की बात करें, तो सिमडेगा में अब तक 40 फीसद अधिक बारिश हुई है, जबकि गढ़वा में सामान्य बारिश की तुलना में 90 फीसद कम बारिश हुई है।

जानिए, क्या है सिस्टम

समुद्रतल से ऊपर 0.9 किलोमीटर क्षेत्र में पंजाब से मणिपुर तक एक टर्फ बना हुआ है, जो उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग से होकर गुजर रहा है। इसके अलावा सब हिमालयन पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 3.1 किमी. व गंगेटिक पश्चिम बंगाल में समुद्रतल से ऊपर 5.8 किमी. क्षेत्र में अपर एयर साइक्लोनिक सकरुलेशन का असर है।

यह भी पढ़ेंः आफत की बारिशः रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, नदियां उफनाईं

यह भी पढ़ेंः थाने में युवती ने काट ली अपनी कलाई, किया हंगामा