Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद मार्ग के प्रवर्तक आनंदमूर्ति जी का सौवां जन्म दिवस आज

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Wed, 26 May 2021 11:03 AM (IST)

    आनंद मार्ग के प्रवर्तक तारक ब्रह्म आनंदमूर्ति जी का 100 वां जन्मदिवस आज है। आज ही के दिन 1921 में बिहार राज्य के मुंगेर जिला के जमालपुर में उनका जन्म हुआ था। इस दिवस को आनन्दमार्गी सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं।

    Hero Image
    आनंद मार्ग के प्रवर्तक आनंदमूर्ति जी का सौवां जन्म दिवस आज। जागरण

    रांची, जासं । आनंद मार्ग के प्रवर्तक तारक ब्रह्म आनंदमूर्ति जी का 100 वां जन्मदिवस आज है। आज ही के दिन 1921 में बिहार राज्य के मुंगेर जिला के जमालपुर में उनका जन्म हुआ था। इस दिवस को आनन्दमार्गी सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। साधकों से अपने-अपने घरों में सादगीपूर्वक जन्म दिवस मनाने की अपील की गई है। इससे पूर्व रांची में चार स्थानों  हेहल गुरु निवास, सुखदेव नगर बाबा अस्पताल, बैंक कॉलोनी स्थित जागृति एवं लेबर मंडी में 367 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया और नए टाॅवेल का वितरण किया गया। आज सुबह छह बजे जय-जयकार और शंख ध्वनि के साथ जन्मदिवस का  कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय जन संपर्क सचिव आचार्य हरीशानंद अवधूत ने बताया कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी, अष्ट ऐश्वर्य से विभूषित तारक ब्रह्म भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी ने सद्गुरु के रूप में प्रथम दीक्षा वर्ष 1939 में कुख्यात दस्यु कालीचरण बंधोपाध्याय को दिया था जो बाद में महान साधक अवधूत के रूप में कापालिकों  के सहायक बने। वर्ष 1955 में उन्होंने आनंद मार्ग की स्थापना की जो आज दुनिया के 160 से भी अधिक देशों में आत्ममोक्ष और जगत हित का कार्य तत्परता के साथ कर रहा है।