Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: रांची में जल्द बनेंगे तीन नए फ्लाईओवर, शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 11:25 PM (IST)

    रांची शहर में जल्द ही तीन नए फ्लाईओवर बनने वाले हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अरगोड़ा करमटोली और हरमू में फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की है। इन फ्लाईओवर के बनने से शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और यातायात सुगम होगा। विभिन्न विभागों द्वारा इन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।

    Hero Image
    शहरवासियों को जल्द मिलेगी तीन फ्लाईओवर की सौगात। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से राजधानी वासियों को जल्द तीन नए फ्लाईओवर सौगात की रूप में मिलने वाली है। इसमें अरगोड़ा से कटहल मोड, करमटोली के झारखंड मीट शाप से बोरिया साइंन सिटी होते हुए रिंग रोड और हरमू के कार्तिक उरांव चौक से एलपीएन शाहदेव चौक तक जल्द नई फ्लाईओवर (Ranchi Flyover) बनने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें से दो फ्लाईओवर अरगोड़ा से कटहल मोड और करमटोली से बोरिया पथ निर्माण विभाग शहर की ओर से बनने वाला है, जबकि हरमू से एलपीएन शाहदेव चौक तक स्टेट हाईवे आर्थोरिटी ऑफ झारखंड की ओर से बनने वाल हैं।

    हरमू से एलपीएन शाहदेव चौक तक बनने वाली फ्लाईओवर का डीपीआर तैयार किया जा चुका है, जबकि दो फ्लाईओवर का डीपीआर पथ निर्माण विभाग के चीफ डेवलपमेंट आफिसर के पास फंसा हुआ है।

    विभाग के अनुसार डिजाइन तैयार करने को लेकर विभागीय मंथन जारी है। फाइनल डिजाइन तैयार होने के बाद ही डीपीआर के लिए भेजा जाएगा।

    Argora-Chaputoli-Kathal Mode Flyover

    यातायात को सुगम बनाने के लिए अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापूटोली तक लगभग 1.75 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण जल्द किया जाएगा। फ्लाईओवर चापूटोली तक बनेगा।

    इसके बाद एलिवेटेड फोरलेन रोड का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क की कुल लंबाई 5.5 किलोमीटर होगी। फ्लाईओवर की चौड़ाई जहां 10 मीटर होगी, वहीं पहले से नीचे जा रहे सड़क को भी 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे इस मार्ग पर दोहरी सुविधा मिल जाएगी।

    सड़क के दोनो तरफ ड्रेन, यूटिलीटी डक्ट रहेगा। नीचे की सड़क का सौदंर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही ऊपर फ्लाईओवर पर पूरी तरह लाइट की व्यवस्था रहेगी। दोनो किनारों पर न्वायज कैरियर रेलिंग भी रहेगा।

    इस सड़क को अरगाेड़ा चौक से चापूटोली होते हुए कटहल मोड रिंग रोड तक जुड़ेगा। लोहरदगा व सिमडेगा से रांची आने वाले लोगों इस फ्लाईओवर के निर्माण से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

    साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड का निर्माण होगा। यह फ्लाईओवर का डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

    एलपीएन शाहदेव चौक तक बनेगा फ्लाईओवर

    हरमू के कार्तिक उरांव चौक से लेकर जज कालोनी एलपीएन शाहदेव चौक तक शहर में जल्द नई फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। यह फ्लाईओवर के निर्माण से हरमू बायपास में लगने वाली जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर होगी।

    यह फ्लाईओवर एक साइड से कार्तिक उरांव चौक से शुरू होगा, जो विशाल मेगामार्ट तक जायेगा। सहजानंद चौक से रातू रोड जाने वाले इस फ्लाईओवर से विशाल मेगामार्ट से उतर कर नीचे की सड़क से जाएंगे।

    विशाल मेगा मार्ट से कांके रोड जाने वाले भी नीचे वाली सड़क का ही प्रयोग करेंगे। लेकिन कांके एलपीएन शाहदेव चौक से कार्तिक उरांव चौक तक वन-वे सीधा फ्लाईओवर आएगा।

    इस फ्लाईओवर के नीचे वाले मार्ग पर बिजली, पानी की पाइपलाइन, टेलीफोन के तार एवं केबल सभी अंडरग्राउंड रहेंगे। इस योजना में यूटिलीटी डक्ट, ड्रेन, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण शामिल है।

    दोनो ओर फ्लाईओवर की चैडाई 8.50 एवं 8.50 मीटर होगी। एलपीएन शाहदेव चौक से भी दोनों ओर से चढ़ने की सुविधा रहेगी।

    करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर का होगा निर्माण

    राजधानी को यातायात व्यवस्था को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए करमटोली चौक से मोरहाबादी होते हुए साइंस सिटी तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है।

    इस फ्लाईओवर की चैडाई उपर 10 मीटर एवं नीचे सड़क की भी चैड़ाई 10 मीटर होगी। साइंस सिटी के आगे रिंग रोड तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसकी लंबाई 5.5 किलोमीटर से अधिक है। इस फ्लाईओवर और फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद मोरहाबादी व टैगोर हिल के आसपास लगने वाली जाम की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

    वहीं रामगढ़, हजारीबाग, बरही, बिहार से रांची आने वाले लोग रिंग रोड से बोरिया होते हुए सीधे मोरहाबादी पहुंच सकेंगे। इस फ्लाईओवर भी डीपीआर मोड में है। पथ निर्माण विभाग शहरी की ओर से यह फ्लाईअेावर का निर्माण किया जाएगा।