Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: गढ़वा में कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी समेत तीन गिरफ्तार

    By Kanchan SinghEdited By:
    Updated: Sat, 11 Sep 2021 06:36 PM (IST)

    Jharkhand कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी समेत तीन लोगों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुस्तर अंसारी ने भारतीय पब्लिक कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सव ...और पढ़ें

    Hero Image
    कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी समेत तीन लोगों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    गढ़वा, जासं। कुख्यात अपराधी खुस्तर अंसारी समेत तीन लोगों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुस्तर अंसारी ने भारतीय पब्लिक कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवाद नामक संगठन बना रखा था। वह क्षेत्र में लोगों से लेवी वसूलने, अपरहण समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो कट्टा, एक पिस्टल, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इसे पुलिस की बड़ी उपलब्धि मान रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। बताया कि इनके पास से नसरुद्दीन एवं मीठू जायसवाल को लिखा गया धमकी भरा पत्र समेत बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ा लेटरपैड जब्त किया गया है। गिरफ्तार लोगों में खुस्तर अंसारी पिता अहमद अंसारी, खाला धुरकी, चंद्रदेव गोंड पिता राम नारायण गोंड, बहहारू दुद्धी, उत्तरप्रदेश तथा महफूज अंसारी पिता कादिर अंसारी तसरार डंडई के नाम शामिल हैं। दो लोगों को छापेमारी के दौरान उत्तरप्रदेश से श्रीबंशीधर नगर आते समय गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को देखकर वे लोग भागने लगे थे। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। इनमें एक भाग निकला था। अपराधियों की निशानदेही पर महफूज अंसारी का लैपटोप, प्रिंटर समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

    खुस्तर पर दर्ज हैं डेढ दर्जन से अधिक मामले

    विभिन्न थानों में खुस्तर अंसारी पर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस पर वर्ष 2014 में पुलिस मुठभेड़ में शामिल होने, नागेंद्र सिंह का अपरहण करने, लेवी वसूलने आदि मामले दर्ज हैं। इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है तथा जेल भी जा चुका है। वर्तमान में वह बेल पर था। नया संगठन बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।