विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सत्र का तीसरा दिन... सत्तापक्ष ने भाजपा को बताया झारखंड विरोधी, विपक्ष का हमला राज्य में इमरजेंसी जैसे हालात

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Thu, 22 Dec 2022 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 22 Dec 2022 04:13 PM (IST)

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। सरकार ने जहां भाजपा पर झारखंड विरोधी होने ...और पढ़ें

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन दिन चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर।
शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन दिन चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर।

रांची, राज्य ब्यूरो: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने भाजपा पर झारखंड विरोधी होने का आरोप लगाया तो भाजपा ने भी सरकार पर राजनीति करने का आरोप मढ़ दिया। आरोप-प्रत्यारोप के कारण थोड़ी देर के लिए हंगामा होता रहा, लेकिन थोड़ी देर बाद सदन की व्यवस्था फिर से बहाल हुई।

राज्य में इमरजेंसी जैसे हालात

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही उठ खड़े हुए और आरोप लगाया कि राज्य में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। युवाओं को सड़क पर आने नहीं दिया जा रहा है, हजारों की संख्या में युवकों को थानों में बैठाकर रखा गया है। उन्होंने पूछा कि ऐसा क्या हो गया है, जिसकी वजह से युवाओं को रोका जा रहा है।

भाजपा विधायक आसन के सामने डटे, किया हंगामा

विधानसभा में नियोजन नीति, नौकरी और युवाओं के मुद्दे पर हंगामा बुधवार को भी जारी रहा। भाजपा के विधायकों ने आसन के सामने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विधानसभा अध्यक्ष के आग्रह के बावजूद नारेबाजी जारी रही। इस बीच व्यवस्था के तहत भानु प्रताप शाही ने कहा कि हमलोग सदन में सड़क-नाली पर चर्चा के लिए नहीं आए हैं। लाखों युवा सड़क पर हैं। सरकार बताए कि राज्य में कौन सी नियोजन नीति लागू है। उन्होंने नियोजन नीति पर चर्चा की मांग की। आरोप लगाया कि विधि विभाग की आपत्ति के बाद भी जान-बूझकर ऐसी नीति बनाई गई थी। सरकार युवाओं से खिलवाड़ कर रही है।

झारखंड विरोधी है भाजपा

इस बीच सूचना के माध्यम से सत्ता पक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा पर झारखंड विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि मंगलवार को सहमति देने के बाद भी भाजपा के विधायक राजभवन नहीं गए। सभी दलों के विधायक झारखंड के हितों की रक्षा के लिए राज्यपाल से मिलने गए थे। यह वक्त झारखंड के युवाओं के हितों की रक्षा की बात करने का है।

विकास कार्यों को बेपटरी करना चाहती है भाजपा

इधर, प्रदीप यादव के आरोपों पर सूचना के माध्यम से भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। राजभवन जाने को लेकर भाजपा ने कोई सहमति नहीं दी थी। प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में विकास कार्यों को बेपटरी करना चाहती है। वह युवाओं को भटकाने का काम कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग हंगामा कर रहे हैं, जबकि पूर्व में इनके द्वारा बनाई गई दो-दो नियोजन नीतियां रद्द हो चुकी हैं। ये लोग युवाओं का भविष्य सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बर्बाद कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  हमारी नियोजन नीति से दूसरे राज्यों को है परेशानी लेकिन झारखंड के नौजवानों के लिए हम प्रतिबद्ध - हेमंत सोरेन