Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपन झारखंड से हैं बॉलीवुड के ये सितारें, किसी के पिता ने की है टाटा में नौकरी तो कोई यहां से पढ़-लिख गया मुंबई

    By Arijita SenEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 02:29 PM (IST)

    बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारें ऐसे हैं जिनकी शुरुआती जिंदगी झारखंड में रहकर बीती है। इनमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड डीवा मीनाक्षी शेषाद्री तक शामिल हैं। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन भी झारखंड से जुड़े हुए हैं। उनका जन्‍म जमशेदपुुर में हुआ था और उनके पिता टाटा में नौकरी करते हैं। बॉलीवुड के इन नामी-गिरामी शख्सियतों ने झारखंड से ही माया नगरी मुंबई तक का सफर तय किया है।

    Hero Image
    झारखंड से ताल्‍लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये सितारें।

    अरिजीता सेन, नई दिल्‍ली। बॉलीवुड सितारों के कायल न केवल देश में रहने वाले लोग हैं, बल्कि विदेशों में भी इनका अपना एक अलग क्रेज है। उनके रहन-सहन, तौर-तरीकों, फैशन के लोग दीवाने होते हैं और जब यह पता चल जाता है कि फलाना स्‍टार अपने प्रदेश या अपने ही जिला से है, तो गर्व से छाती और चौड़ा हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड स्‍टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झारखंड से हैं। आइए देखते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा

    इस लिस्‍ट में सबसे पहले आता है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम, जिनका जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ। वह 'बाजीराव मस्‍तानी', 'डॉन 2', 'बर्फी', 'दिल धड़कने दो', 'दोस्‍ताना', 'फैशन' जैसे कई ब्‍लॉकबस्‍टर मूवीज में काम कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनकर पूरे देश का मान बढ़ाया था। 

    आर माधवन

    वर्सेटाइल एक्‍टर आर माधवन का जन्‍म 1 जून 1970 को जमशेदपुर में हुआ था। माधवन के पिता रंगनाथन अयंगर टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और उनकी मां सरोजा बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। आर माधवन न केवल अपने अभिनय से, बल्कि अपने विनम्र स्‍वभाव की वजह से भी लोगों के दिलों में राज करते हैं। फिल्‍म 'थ्री इडियड्स' में निभाया गया फरहान कुरैशी का उनका किरदार उनकी असल जिंदगी से काफी हद तक मिलती-जुलती है क्‍योंकि उनके माता-पिता भी चाहते थे कि वह एक इंजीनियर बन टाटा के लिए काम करे।

    तनुश्री दत्‍ता

    19 मार्च 1984 को जमशेदपुर में पैदा हुईं ग्‍लैमरस अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता अपनी पहली ही फिल्‍म 'आशिक बनाया आपने' से दर्शकों के दिलों में छा गईं। तनुश्री दत्ता ने 2004 में मिस इंडिया पेजेंट जीता और इसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेकर शीर्ष 10 फाइनलिस्ट में से एक रहीं। उन्होंने साल 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और कई मनोरंजक फिल्‍में अपने फैंस को तोहफे में दी। 

    इम्तियाज अली

    भारतीय सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्‍टर इम्तियाज अली  16 जून, 1971 को जमशेदपुर में पैदा हुए थे। इम्तियाज की बनाई फिल्‍मों 'रॉकस्‍टार', 'हाइवे', 'जब वी मेट', 'कॉकटेल', 'सोचा न था' जैसे कई और शामिल हैं।

    पटना के संत माइकल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए जमशेदपुर आ गए और यहां के डीबीएमएस स्‍कूल में दाखिला लिया। बाद में वह दिल्ली आकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की और कॉलेज थिएटर में नियमित रूप से हिस्‍सा लेते रहे और स्क्रिप्‍ट भी लिखने का काम शुरू किया। 

    मीनाक्षी शेषाद्री

    80 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मीनाक्षी का जन्म 16 नवंबर, 1963 को धनबाद के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। 'दामिनी', 'हीरो', 'घायल', 'जुर्म' जैसी फिल्‍मों में अपनी अदाकारी से दिल जीतने वाली मीनाक्षी ने महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतकर बॉलीवुड में कदम रखा था। 1983 में फिल्‍म पेंटर बाबू से उन्‍होंने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1995 में बैंकर हरीश मैसूर से शादी करने के बाद मीनाक्षी अमेरिका में शिफ्ट हो गईं और बॉलीवुड को भी अलविदा कह दिया। 

    इनके अलावा, मशहूर अभिनेता नीरज काबी, गायिका शिल्‍पा रॉव, फेमस टेलीविजन होस्‍ट व एक्‍टर मियांग चंग, अभिनेत्री श्‍वेता बसु प्रसाद, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों की एक्‍ट्रेस कोमल झा भी झारखंड से हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner