Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Politics: बिहार-झारखंड के बीच संपत्ति बंटवारे पर होगी चर्चा : सम्राट चौधरी

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 11:55 AM (IST)

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मंत्री विजय चौधरी रांची पहुंचे। कहा-बिहार से झारखंड राज्य अलग होने के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी कई मामले चल रहे हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में इन मुद्दों को प्रमुखता के साथ रखा जाएगा। इधर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी पहुंच गए हैं।

    Hero Image
    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी रांची पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, रांची। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मंत्री विजय चौधरी सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। बैठक आज गुरुवार से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड के बीच नदियों के पानी को लेकर कुछ विवाद है।

    साथ ही बिहार से झारखंड राज्य अलग होने के बाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर भी कई मामले चल रहे हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में इन मुद्दों को प्रमुखता के साथ रखा जाएगा।

    उन्होंने बिहार-झारखंड के बीच चल रहे संपत्ति विवाद के निपटारे के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। इधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी पहुंच गए हैं।

    पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उनका स्वागत किया।