Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Kashmir Files पर इमारत-ए-शरिया के प्रमुख हजरत मौलाना सैयद वली फैसल रहमानी का बड़ा बयान...

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Wed, 23 Mar 2022 05:43 PM (IST)

    The Kashmir Files द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर इमारत-ए-शरिया के प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस फिल्म की आलोचना नहीं की है। इस्लाम धर्म के नजरिए से इस फिल्म पर अपना नजरिया पेश किया है।

    Hero Image
    The Kashmir Files: द कश्मीर फाइल्स पर इमारत-ए-शरिया ने बड़ा बयान दिया है।

    रांची, डिजिटल डेस्क। 'The Kashmir Files' पर इमारत-ए-शरिया के प्रमुख हजरत मौलाना सैयद वली फैसल रहमानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हर कत्ल (हत्या) गलत है। हजरत मौलाना सैयद वली फैसल रहमानी बिहार, झारखंड और ओडिशा के प्रमुख हैं। The Kashmir Files फिल्म को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी धर्म का आदमी क्यों नहीं हो, उसका कत्ल गलत है। मजहब-ए-इस्लाम में हर कत्ल गलत है। इस्लाम इसकी कतई इजाजत नहीं देता है। ऐसा करने वाले इंसान की जगह इस्लाम में नही है। यह इस्लाम के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है। इस्लाम भाईचारे और अमन का पैगाम देता है। इस्लाम का अर्थ ही शांति है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के पड़ोसी शहर राउरकेला में इमारत-ए-शरिया प्रमुख ने दिया बयान

    दरअसल, हजरत मौलाना सैयद वली फैसल रहमानी झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला शहर में मौजूद थे। मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान The Kashmir Files फिल्म के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। उनका यह बयान उन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा, जो इस फिल्म का विभिन्न कारणों से विरोध कर रहे हैं। मालूम हो कि प्रदर्शन के बाद से ही यह फिल्म काफी सुर्खियों में है। कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बनाई गई यह फिल्म इस समय बंपर कमाई कर रही है।

    आइएएस नियाज खान के पोस्ट के बाद आया इमारत ए शरिया का बयान

    हालही में इस फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश के एक आइएएस अधिकारी नियाज खान ने कई विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब उन्हें सरकार की ओर से भी नोटिस जारी करने की बात सामने आ रही है। इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक तारीफ कर चुके हैं। नियाज खान की सार्वजनिक टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कार्रवाई की बात कही है। नियाज खान मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नियाज खान ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म निर्माता से कहा था कि भारत में मुसलमानों की हत्या पर भी फिल्म बनाने की जरूरत है। कहा था कि भारत में रहने वाले मुसलमान कीड़े मकोड़े नहीं है, इस देश के नागरिक हैं। उनके इस बयान के बाद पूरा मामला हिन्दू-मुसलमान के नजरिए से देखा जाने लगा।

    झारखंड में भी अब उठ रही इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

    मालूम हो कि The Kashmir Files फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। हजरत मौलाना सैयद वली फैसल रहमानी जिस झारखंड की अगुआई करते हैं वहां भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है। भाजप के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा था कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर देना चाहिए। हालांकि, इस पर अभी तक झारखंड सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है। वहीं, पड़ोसी राज्य बिहार में 'द कश्मीर फाइल्स' टैक्स फ्री कर दी गई है।

    भाजपा के कई बड़े नेता सिनेमाघरों में जाकर देख रहे यह फिल्म

    फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं। सुर्खियों में आने के बाद वह लगातार भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दल इस फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कई नेताओं ने तो सामूहिक रूप से सिनेताघरों में जाकर इस फिल्म को न सिर्फ देखा, बल्कि लोगों से देखने की अपील तक कर चुके हैं। भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी थिएटर में जाकर इस फिल्म को देख चुकी हैं। झारखंड के सभी सिनेमाघरों में यह फिल्म लोगों की पसंद बनी हुई है।

    comedy show banner
    comedy show banner