Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश-दुनिया ने देखा रांची के अमन का जलवा, फिल्मों में जाने की हसरत

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:44 AM (IST)

    कोयले की खान से फिर हीरा निकला।

    Hero Image
    देश-दुनिया ने देखा रांची के अमन का जलवा, फिल्मों में जाने की हसरत

    जागरण संवाददाता, रांची : कोयले की खान से फिर हीरा निकला। झारखंड के नन्हे कलाकार अमन की नृत्य प्रतिभा देखकर फिल्मी दुनिया के महारथियों ने दांतों तले उंगली दबा ली। रांची के धुर्वा के रहने वाले अमन का डांस कलर्स चैनल पर शनिवार की रात नौ बजे से प्रसारित किया गया। आठ वर्षीय बच्चे की नृत्य प्रतिभा देखकर देश-दुनिया से सराहना मिल रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब झारखंड के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इससे पहले दर्जन भर से अधिक कलाकारों ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अमन ने कहा कि वह फिल्मों में जाने की हसरत रखता है। वह माधुरी दीक्षित की नृत्य कला से बेहद प्रभावित है। शनिवार को कलर्स चैनेल पर प्रसारित होने वाले सीरियल डांस दीवाने सीजन-3 में अमन ने अपने डांस का जलवा दिखाया। माधुरी दीक्षित ने मुंबई बुलाया

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमन के पिता मिथिलेश ठाकुर धुर्वा बस स्टैंड के पास नाई का काम करते हैं। उनकी मां गृहणी हैं। उनके परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। करीब चार वर्ष पहले अमन एक कार्यक्रम में डांस कर रहा था। वहां डैजल डांस एकेडमी के आकाश महली की नजर उनपर पड़ी। उसके बाद उन्होंने अमन के माता-पिता को मनाकर उसे डांस सिखाया। हाल में अमन का एक डांस वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद उसे माधुरी दीक्षित ने मुंबई में बुलाकर डांस करने का मौका दिया।

    आठ वर्ष के अमन धुर्वा के ही वाईएमसीए पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। अमन के घर और स्कूल में काफी उत्साह है। वार्ड पार्षद सुचिता रानी राय, आनंदमूर्ति सिंह, दीपक कुमार लोहरा और पूर्व पार्षद समाजसेवी कृष्ण मोहन सिंह सहित अन्य ने अमन को बधाई दी।