Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi: झारखंड के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक, कर्रा में हाथी की चपेट में आई वृद्ध महिला की मौत

    By prince kumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 08:28 PM (IST)

    रांची के कर्रा प्रखंड के छोटका जाता में सोमवार को जंगली हाथी के चपेट में आने से 58 साल की महिला मुटकी देवी की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह चार बजे मुटकी देवी प्रतिदिन की तरह दोन में धान का बीड़ा उखड़ने जा रही थी तभी जंगली हाथी ने उसे सुढ़ से उठाकर पटक दिया जिससे घटना स्थल पर मुटकी देवी की मौत हो गयी।

    Hero Image
    कर्रा के छोटका छाता में जंगली हाथी के चपेट में आने से महिला की मौत

    संवाद सूत्र कर्रा (रांची): रांची के कर्रा प्रखंड के छोटका जाता में सोमवार को जंगली हाथी के चपेट में आने से 58 वर्षीय वृद्ध महिला मुटकी देवी की मौत हो गयी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चार बजे मुटकी देवी प्रति दिन की तरह दोन में धान का बीड़ा उखड़ने जा रही थी। तभी घर से 50 फीट दूरी पर मुटकी देवी का जंगली हाथी का सामना हो गया।

    जंगली हाथी ने मुटकी देवी को सुढ़ से उठाकर पटक दिया, जिससे घटना स्थल पर उनकी मौत हो गयी। जंगली हाथी खेत से होते हुए जंगल कि ओर निकल गया।

    वन विभाग ने महिला के पति को दी सहायता राशि

    घटना कि जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंच कर घटना कि जानकारी लिया। साथ ही, मृतका के पति जोगेन्द्र महतो को 10 हजार रूपये की तत्काल सहायता राशि भी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के परिजनों को मुवावजा दिलाने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचाव के लिए पटाखे भी दिये हैं।

    पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा

    कर्रा पुलिस ने घटना स्थल से शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वनपाल अमर स्वांसी ने बताया कि सोमवार देर रात बेड़ों रेंज से भटका जंगली हाथी मुटपा, गुयू गांव होते छोटका छाता गांव पहुंचा था, जिसे खदेड़कर बेड़ों रेंज पहुंचा दिया गया है।