विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड के 5 जिलों में शुरू होगी टेली रेडियोलाजी सेवा, दूरदराज के मरीजों की होगी ऑनलाइन जांच

Published: Mon, 11 Aug 2025 07:58 PM (IST)

राज्य सरकार 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर पांच जिलों में टेली रेडियोलाजी सेवा शुरू करने जा रही है। ...और पढ़ें

15 नवंबर से पांच जिलों में शुरू होगी टेली रेडियोलाजी सेवा
15 नवंबर से पांच जिलों में शुरू होगी टेली रेडियोलाजी सेवा

HighLights

  1. 15 नवंबर को शुरू होगी टेली रेडियोलाजी सेवा |
  2. पांच जिलों में पहले चरण में शुरुआत |
  3. रांची सदर अस्पताल बनेगा रेडियोलाजी हब |

राज्य ब्यूरो, रांची। 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के पांच जिलों में टेली रेडियोलाजी सेवा शुरू हो सकती है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने योजना की स्वीकृति के एक माह के भीतर ही इससे संबंधित सारी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।

इसके तहत विभाग ने पैट सीटी स्कैन, डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम तथा टेली रेडियोलाजी सॉफ्टवेयर लगाने, रखरखाव व संचालन के लिए एजेंसी के चयन को लेकर टेंडर प्रक्रिया शरू कर दी है। इस नई योजना के तहत रांची सदर अस्पताल में रेडियोलाजी हब स्थापित किया जाएगा, जहां से पहले चरण में पांच जिलों को टेली रेडियोलाजी जांच की सुविधा मिलेगी।

इनमें रांची के कांके स्थित रिनपास के अलावा रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग तथा बोकारो के सदर अस्पताल सम्मिलित हैं। दूसरे चरण में अन्य जिलों के सदर अस्पताल तथा अंतिम चरण में सभी अनुमंडल अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को इससे जोड़ा जाएगा।

रेडियोलाजी हब के माध्यम से इन जिलों के सदर अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को एक्सरे, सीटी स्कैन तथा MRI की आनलाइन रिपोर्ट मिलेगी। इसके लिए इन जगहों पर स्पोक केंद्र की स्थापना की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य दूरदराज और संसाधन विहीन क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों को ऑनलाइन एक्सरे, सीटी स्कैन तथा MRI जांच की सुविधा प्रदान करना है। इसके तहत रेडियोलाजी हब में कार्यरत रेडियोलाजिस्ट एक्सरे, सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्टों का मूल्यांकन कर इमेज सहित रिपोर्ट डिजिटल उपलब्ध कराएंगे।