लालू से मिलकर भावुक हुए तेजस्वी यादव, पिता की बीमारी से परेशान; अब दिल्ली से डॉक्टर बुलांएगे
Tejashwi Yadav meet with Lalu Prasad Yadav राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को रांची के रिम्स में अपने पिता से मुलाकात की। इस क्रम में राजद विधायक सुरेंद्र राम भी उनके साथ रहे।
रांची, राज्य ब्यूरो। Lalu Yadav News, Tejashwi Yadav राजद अध्यक्ष लालू यादव से शनिवार को उनके पुत्र और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुलाकात की। करीब सवा घंटे की मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने पिता का हाल जाना और बिहार की राजनीति पर भी चर्चा की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने लालू के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वह रिम्स व दिल्ली के डॉक्टर के लगातार संपर्क में हैं। दिल्ली के डॉक्टर से आग्रह किया हूं कि वे रांची आएं और उनके पिता के स्वास्थ्य का परीक्षण करें। यह बहुत गंभीर बात है कि उनके पिता की किडनी केवल 25 फीसद ही काम कर रही है।
पिता की किडनी केवल 25 फीसद ही काम कर रही
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शनिवार की दोपहर अपने पिता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से रिम्स में मुलाकात की। बहुचर्चित चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स, रांची के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं। करीब सवा घंटे की मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने पिता का हाल जाना और बिहार की राजनीति पर भी चर्चा की।
पिता से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि करीब चार महीने के बाद उन्होंने पिता से मुलाकात की है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के चलते समय नहीं मिल पाया था। वे रिम्स व दिल्ली के डॉक्टर के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर से बात की है कि वे रांची आएं और उनके पिता के स्वास्थ्य का परीक्षण करें। यह बहुत गंभीर बात है कि उनके पिता की किडनी केवल 25 फीसद ही काम कर रही है।
किसान आंदोलन पर भी तेजस्वी मुखर दिखे
किसान आंदोलन पर भी तेजस्वी मुखर रहे। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और देशभर के किसान अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन पर हैं। उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार रेल, बीएसएनएल, एलआइसी के बाद अब कृषि क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है। किसानों के उत्पाद को सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है, इसी की लड़ाई किसान लड़ रहे हैं। अपनी लड़ाई लड़ते-लड़ते बिहार-झारखंड के किसान इतने कमजोर हो गए हैं कि वे आवाज ही नहीं उठा पा रहे हैं। किसान मजदूर बनते चले गए, उनका विकास नहीं हो पाया। औने-पौने दाम पर धान बेचने को विवश हैं। पश्चिम बंगाल के चुनाव पर तेजस्वी कुछ नहीं बोले, कहा कि अभी इसपर निर्णय नहीं हो सका है।
लालू यादव से मिलने तेजस्वी यादव रिम्स हॉस्पिटल रांची पहुंचे।
उन्होंने बताया, "आप सब को ख़बर होगी कि लालू जी की किडनी 25% काम कर रही है। पिछले 4-5 महीनों से मैं उनसे नहीं मिला हूं। बिहार चुनाव के बाद पहली बार आज हम लालू जी से मिलने पहुंचे हैं।" pic.twitter.com/4UyjJl3TiT— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2020
मांझी के स्वास्थ्य का हाल जाना था, लोग गलत अर्थ लगा बैठे
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी से नजदीकियों के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए जीतन राम मांझी को कॉल किया था और कहा था कि वे जल्द स्वस्थ हों। इसपर जीतनराम मांझी ने भी उन्हें जीत की बधाई दी थी। इस बात की गलत अफवाह फैला दी गई कि जीतन राम मांझी की पार्टी का महागठबंधन में विलय होगा।
तेजस्वी यादव के साथ विधायक सुरेंद्र राम व संजय यादव भी लालू से मिले
रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में तेजस्वी यादव के अलावा दो अन्य लोगों को ही लालू प्रसाद यादव से मिलने की अनुमति मिली थी। इनमें सारण से विधायक सुरेंद्र राम व राजद नेता संजय यादव शामिल थे। सिर्फ तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति दी गई थी।
झारखंड सरकार के दो मंत्री बाहर ही करते रहे इंतजार
झारखंड सरकार के दो मंत्री बादल पत्रलेख व सत्यानंद भोक्ता भी तेजस्वी यादव के साथ रिम्स पहुंचे थे, लेकिन तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति थी, इसलिए उनलोगों ने लालू प्रसाद यादव से नहीं मिलने का मन बनाया और बाहर ही खड़ा होकर इंतजार करने लगे। इसी बीच मीडिया से बातचीत में बादल पत्रलेख ने बताया कि उनलोगों कीे राजद नेता तेजस्वी यादव से बिहार विधानसभा चुनाव व राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई है। बिहार के अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बार जो कसर बाकी रह गया, वह पूरा होगा। जिस तरह किसान मोदी सरकार से नाराज हैं, उससे यही लगता है कि मोदी सरकार के लिए निश्चित ही मुश्किल दौर आने वाला है। किसानों के लिए मोदी सरकार ने जिस पैकेज की घोषणा की है, वह हवा-हवाई है। भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा कभी नहीं करती है, यह सभी को याद रखना चाहिए।
एक दिन पहले ही तेजस्वी आ गए थे रांची
तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम हवाई मार्ग से रांची आए थे। वे होटल रेडिशन ब्लू में रात्रि विश्राम किए और झारखंड के स्थानीय नेताओं से मुलाकात किए। दूसरे दिन यानी शनिवार को लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए जेल प्रशासन से अनुमति ली गई थी। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है, जब तेजस्वी यादव अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची आए हैं।
राजद नेता तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से रांची के रिम्स में मुलाकात कर रहे हैं। अभी अभी तेजस्वी यादव और झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और सत्यानंद भोक्ता रिम्स पहुंचे हैं। लालू यादव से रिम्स में मिलने पहुंचे मंत्री बादल पत्रलेख, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता को पुलिस ने रोक दिया। इस क्रम में तेजस्वी ने मीडिया से कोई बात नहीं की। सीधे लालू प्रसाद से मिलने के लिए चले गए।
तेजस्वी बिहार चुनाव 2020 के बाद पहली बार लालू से मिलने आए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद वे बिहार में आगे की सियासत पर चर्चा कर सकते हैं। चारा घोटाले के चार मामलों में जेल की सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) उनसे मुलाकात करने शुक्रवार को रांची पहुंचे। वे यहां रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे हैं। वे आज अपने पिता से मिलेंगे। शनिवार को लालू से मुलाकातियों का दिन होता है।
इस दिन तीन लोगों को लालू प्रसाद यादव से मिलने की इजाजत दी जाती है। तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद पहली बार अपने पिता से मिलने पहुंचे हैं। इस बार बिहार चुनाव में राजद-कांग्रेस महागठबंधन ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी है। महागठबंधन को इस चुनाव में 110 सीटें हासिल हुई। एनडीए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में 125 सीटें जीतकर बिहार में अपनी सरकार बनाई है।
तेजस्वी पहुंचे रांची, आज लालू से मुलाकात
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजद नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम रांची पहुंचे। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार रांची पहुंचे तेजस्वी रिम्स में इलाजरत अपने पिता लालू प्रसाद से शनिवार को मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को होटल रेडीशन ब्लू में राजद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और उन्हेें बिहार चुनाव में राजद की अगुआई में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन की बधाई दी।
2020 में तीसरी बार तेजेस्वी पहुंचे पिता लालू प्रसाद से मिलने
रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने शुक्रवार को उन्हें छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजेस्वी यादव रांची पहुंचे है। आज करीब 11 बजे वे रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। इस साल का यह तीसरी बार होगा जब तेजेस्वी पिता से मिलने रांची पहुंचे है।
12 फरवरी और 11 जून को तेजेस्वी ने की थी लालू प्रसाद से मुलाकात
इससे पहले तेजेस्वी यादव ने 12 फरवरी और 11 जून को पिता से मुलाकात की थी। 11 जून को उन्होंने अपने पिता का जन्मदिन भी पेइंग वार्ड में केक काटकर मनाया था। हालांकि लालू प्रसाद जितने भी दिन बंगले में रहे तेजेस्वी बिहार चुनाव में व्यस्त होने के कारण उनसे मिलने नहीं आ सके। आज पिता से मुलाकात के दौरान दोनों के बीच घंटो राजनीतिक बातचीत हो सकती है।
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार आज हुई मुलाकात
सूत्रों की मानें तो बिहार चुनाव में अपने छोटे बेटे के प्रदर्शन से लालू प्रसाद काफी खुश थे। चुनाव के बाद राजद की सरकार नहीं बनने से दुखी लालू प्रसाद ने सरकार गिराने की कवायद भी शुरू कर दी थी, रिम्स से ही दूसरे पार्टी के विधायकों को मंत्री मंडल में जगह देने के वादे किए जा रहे थे। इसी बीच करीब 20 दिन पूर्व बिहार से एक ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमें लालू प्रसाद बिहार में सरकार गिराने की बात कर रहे थे। हालांकि अब तक ऐसा हो नहीं सका और रिम्स की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई। उन्हें बंगले से निकालकर वापस पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।