Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand High Court के मुख्य न्यायाधीश के रूप में तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ, CM ने दी बधाई

    Updated: Wed, 23 Jul 2025 04:07 PM (IST)

    झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। उन्होंने बुके देकर उन्हें शुभकामना दी। मौके पर कई गणमान्य उपस्थित थे।

    Hero Image
    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने होई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में तरलोक सिंह चौहान को शपथ दिलाई।

    जाटी, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में Jharkhand High Court के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) के रूप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

    शपथ ग्रहण के पूर्व राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान का झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश पढ़ा और राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डा. नितिन कुलकर्णी ने जस्टिस तरलोक सिंह को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, हाई कोर्ट के सभी जज, रिटायर जज, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारी,

    महाधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारी, एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता और हाई कोर्ट के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में चीफ जस्टिस के माता- पिता, परिजन, अधिवक्ता और उनके अन्य अतिथि भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद चीफ जस्टिस हाई कोर्ट पहुंचे।

    हाई कोर्ट में उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इसके बाद पूर्ण पीठ ने उनका स्वागत किया। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने जस्टिस सुजीत नारायण के साथ खंडपीठ में मामलों की सुनवाई भी की।